संजू सैमसन ने टी20I क्रिकेट में बनाया अनोखा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा कमाल – News24 Hindi

Edited By Sanjeet
संजू सैमसन ने 20 गेंदों पर जड़ा तूफानी अर्धशतक (PIC Credit – ANI)
IND vs WI, Sanju Samson: वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भले ही टीम इंडिया को 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस मुकाबले में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने तूफानी अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया. 248 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सैमसन ने महज 20 गेंदों पर अर्धशतक ठोक दिया और 56 रनों की आतिशी पारी खेली. उन्होंने पारी के शुरुआती 4 ओवर में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. इसी के साथ सैमसन ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ऐसा अनोखा रिकॉर्ड बना दिया, जो इससे पहले कोई खिलाड़ी नहीं कर सका था.
भारतीय पारी का आगाज करने उतरे संजू सैमसन ने मैदान पर आते ही आक्रामक बल्लेबाजी शुरू कर दी और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों पर 56 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के भी लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 243.48 का रहा. सैमसन ने भारतीय पारी के शुरुआती 3.4 ओवर में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. उनकी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर भारत ने 3 ओवर में सबसे तेज 50 रन पूरा करने का रिकॉर्ड बनाया.
इसी के साथ वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी फुल मेंबर टीम की ओर से पहले 4 ओवर के भीतर अर्धशतक पूरा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने 3.4 ओवर में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया. हालांकि, ओवरऑल सभी टीमों की लिस्ट में नामीबिया के जान फ्राइलिंक ने भी 3.4 ओवर में अर्धशतक लगा चुके हैं.
Four balls later, Sanju Samson gets his joint-fastest fifty – off 20 balls #INDvsWI https://t.co/csMOquloap pic.twitter.com/wrSmOUtCUl
इस पारी के दौरान संजू सैमसन ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. सैमसन ने अपनी पारी में 4 छक्के जड़े और टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 102 छक्के हो गए. इसी के साथ वह टी20I क्रिकेट में 100 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले रोहित शर्मा (205), सूर्यकुमार यादव (179), अभिषेक शर्मा (141), हार्दिक पांड्या (126) और विराट कोहली (124) यह कारनामा कर चुके हैं.
Sanju Samson 56 (23) | Ball by Ball | Ind vs Wi 4th T20I

Fifty of just twenty balls 🥵

Samson is back to prove selectors wrong 💪 pic.twitter.com/km7rXjk8my
ये भी पढ़ें- IND vs WI: चौथे टी20 में करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर, जमकर सुनाई खरी-खोटी
चौथे टी20 मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था. पहले बैटिंग करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 247 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. विंडिज टीम के कप्तान शाई होप ने शानदार शतक जड़ा और 50 गेंदों पर नाबाद 102 रन बनाए. वहीं, शेफरन रदरफोर्ड ने 26 गेंदों पर नाबाद 49 रनों की पारी खेली. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट हासिल किए. वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को संजू सैमसन ने तूफानी शुरुआत दिलाई और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 56 रन बनाए.
हालांकि, उनके आउट होने के बाद भारत की पारी लड़खड़ा गई. अभिषेक शर्मा 29 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ईशान किशन सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद तिलक वर्मा ने 43 रन बनाए और नीतिश रेड्डी ने 41 रन जोड़े. हालांकि, टीम इंडिया लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और 223 रन पर ही ऑलआउट हो गई. इसी के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 से बराबर हो गई. अब सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला शनिवार, 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें- IND vs WI: अर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार, सामने आई बड़ी वजह



न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News