Exclusive: अमेरिकी एजेंसी की गिरफ्त में हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया, पहली तस्वीर आई सामने – AajTak

Feedback
अमेरिका में पकड़े गए गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया की पुलिस कस्टडी की तस्वीरें एक्सक्लुसिव तस्वीरें सामने आई हैं. जानकारी के मुताबिक, हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया फर्जी पासपोर्ट के सहारे अमेरिका में रह रहे थे. दोनों पर अमेरिका में बैठकर अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क संचालित करने का आरोप है. भारतीय जांच एजेंसियों के मुताबिक, हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया अमेरिका में एक साथ रह रहे थे. दोनों को अमेरिकी एजेंसियों ने एक साथ पकड़ा है.
सामने आया है कि ब्लैक टी-शर्ट में हिमांशु भाऊ और व्हाइट टी-शर्ट में नीरज फरीदपुरिया हैं. 
नीरज फरीदपुरिया के खिलाफ कई आपराधिक मामले
नीरज फरीदपुरिया के खिलाफ रंगदारी, मारपीट, अवैध वसूली और संगठित आपराधिक गतिविधियों से जुड़े कई मामले दर्ज हैं. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया, दोनों के घरों पर छापेमारी भी कर चुकी है. नीरज को साल 2012 में हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद वह जेल में बंद रहा. साल 2015 में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी. हालांकि, 2019 में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह विदेश भाग गया था.
अब दोनों गैंगस्टरों की अमेरिकी एजेंसी की कस्टडी में होने की तस्वीरें सामने आई हैं.
कौन है हिमांशु भाऊ?
बता दें कि कुख्यात इंटरनेशनल गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को FBI ने अमेरिका में पकड़ा है. उसके खिलाफ 2023 में इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था. हिमांशु भाऊ NIA, दिल्ली पुलिस और हरियाणा STF की हिट लिस्ट में भी था. दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में उसके खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, फिरौती और हथियार तस्करी के मामले दर्ज हैं. हिमांशु भाऊ पर 20-30 गोलियां चलवाकर हत्याकांड को अंजाम दिलाने के आरोप हैं.
यह भी पढ़िएः मर्डर-रंगदारी के 25 केस, एल्विश के घर फायरिंग में नाम… हिमांशु भाऊ के साथ गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया भी अमेरिका में अरेस्ट
साल 2022 में 24 घंटे के अंदर हरियाणा में तीन हत्याएं करवाकर वह चर्चा में आया था. हिमांशु का नाम हिमांशु उर्फ भाऊ रिटोलिया बताया जाता है. वह हरियाणा के रोहतक जिले के रिटोली गांव का रहने वाला है. उसका जन्म 2002 में हुआ था. वह 17 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में आया था. साल 2020 में वह हिसार बाल सुधार गृह से 20 लड़कों के साथ फरार हो गया था. हरियाणा में उसके खिलाफ 20-24 से ज्यादा मामले बताए जाते हैं. इनमें हत्या, हत्या की कोशिश, फिरौती और हथियार तस्करी के मामले शामिल हैं.
कौन है नीरज फरीदपुरिया?
रंगदारी, मारपीट जैसे कई मामले दर्ज हिमांशु भाऊ के साथ अमेरिका में पकड़े गए नीरज फरीदपुरिया का आपराधिक इतिहास रहा है. नीरज के खिलाफ रंगदारी, मारपीट, अवैध वसूली और संगठित आपराधिक गतिविधियों से जुड़े कई मामले दर्ज हैं. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया, दोनों के घरों पर छापेमारी भी कर चुकी है.
नीरज फरीदपुरिया को साल 2012 में हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद वह जेल में बंद था. साल 2015 में उसे हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी. हालांकि, 2019 में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से उसे जमानत मिल गई थी. जमानत मिलने के बाद नीरज विदेश भाग गया था. भारतीय जांच एजेंसियों के मुताबिक, हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया दोनों अमेरिका में एक साथ रह रहे थे. दोनों को अमेरिका में एक साथ पकड़ा गया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News