Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता राजगीर खेल अकादमी में 24 से 27 अक्टूबर तक भारत बनाम न्यूजीलैंड अंडर-20 अंतरराष्ट्रीय रग्बी 7वें सीरीज का आयोजन होगा। इस मुकाबले के लिए रग्बी इंडिया की तरफ से भागलपुर रग्बी संघ के दो निर्णायकों का चुनाव किया गया है। इसमें कहलगांव के दयालपुर निवासी कुणाल कर्ण और भीखनपुर निवासी प्रतीक राज शामिल हैं। यह आयोजन भारत सरकार और बिहार सरकार के तत्वावधान में होगा।कुणाल पूर्व में कई राष्ट्रीय स्तर की रग्बी प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में रह चुके हैं। जबकि यह पहला मौका होगा, जब भागलपुर के दोनों निर्णायक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाएंगे।
कुणाल भागलपुर और बिहार संघ की तरफ से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देते हैं, जबकि प्रतीक वर्तमान में भागलपुर समाहरणालय में कार्यरत हैं। उन्हें बिहार सरकार द्वारा मेडल लाओ, नौकरी पाओ योजना के तहत रग्बी खेल से नौकरी मिली है। इस चयन पर जिला खेल पदाधिकारी (डीएसओ) शमीम अंसारी, बिहार रग्बी संघ के सचिव पंकज कुमार ज्योति, भागलपुर रग्बी सचिव राज गौरव, विजय कुमार यादव, संजीव कुमार, जितेंद्र मणि राकेश, कृष्णा कुमार आदि ने बधाई दी है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play