भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब दूसरे टी20 मुकाबले की बारी है। सीरीज का पहला मैच काफी रोचक रहा, जिसे भारत ने चार विकेट से जीता लिया है। अब भारत के पास 1-0 की लीड हो गई है। सीरीज का दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च में ही होगा, जहां पहला मैच खेला गया था और खूब रन बने थे। इस बीच इस मैच को आप फ्री में कैसे देख सकते हैं, ये बात अभी से जान लीजिए, ताकि आपको पूरी जानकारी हो। मैच कितने बजे से शुरू होगा, ये भी आपको पता होना चाहिए।
क्राइस्टचर्च के ऐतिहासिक मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मैच खेला जाएगा। मुकाबला 23 अक्टूबर यानी शनिवार को होगा। यानी पहले और दूसरे मैच के बीच केवल एक ही दिन का गैप है। ये दूसरा मुकाबला भी भारतीय समय अनुसार दोपहर साढ़े 12 बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी 12 बजे टॉस होगा। जो करीब साढ़े तीन बजे तक चलता रहेगा।
इस वक्त जो भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज खेली जा रही है, उसके मीडिया राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पास है। यानी इन मैचों को टीवी पर आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, वहीं मोबाइल, लैपटॉप और टेबलेट पर देखने के लिए आपको सोनी लिव एप पर जाना होगा। लेकिन इसके लिए आपके कुछ ना कुछ पैसे खर्च होंगे। लेकिन एक तरीका और भी है, जिससे आप बिल्कुल फ्री में मैच देख सकते हैं, मैच केवल टीवी पर ही देखा जा सकेगा।
भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज के मैच आप डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं, इसके लिए आपके पास डीडी फ्री डिश का कनेक्शन होना चाहिए। अगर आपके पास किसी और कंपनी का डिश कनेक्शन है तो वहां आप डीडी स्पोर्ट्स पर मैच को नहीं देख पाएंगे। आप जानते ही होंगे कि जब भी डीडी फ्री डिश का कनेक्शन लगता है, तभी इसका चार्ज देना होता है, लेकिन हर महीने का कोई खर्च नहीं होता, ये पूरी तरह से फ्री होता है। यानी यहां पर आप बिना कोई अतिरिक्त शुल्क दिए मैच का आनंद ले सकते हैं।
भारत का पूरा स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।
न्यूजीलैंड का पूरा स्क्वॉड: टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवॉन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, काइल जैमीसन, जैकब डफी।
यह भी पढ़ें
आईसीसी रैंकिंग में अंग्रेजों की मिट्टी पलीद, अफगानिस्तान ने भी पछाड़ दिया
भारत और न्यूजीलैंड के बीच शनिवार से टेस्ट मैच, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल पर रहेंगी नजरें, कितने बजे से शुरू होगा मुकाबला
Latest Cricket News
© 2009-2026 Independent News Service. All rights reserved.