Rudrapur News: क्रेडिट कार्ड अपडेट के नाम पर 2.23 लाख की साइबर ठगी – Hindustan

Rudrapur News: रुद्रपुर। रुद्रपुर में साइबर ठगों ने दो व्यक्तियों को 3.65 लाख रुपये की चपत लगा दी। साईं विहार कॉलोनी निवासी दिबाकर सेनापति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 अक्टूबर को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई। कॉलर ने खुद को बैंक का प्रतिनिधि बताते हुए क्रेडिट कार्ड अपडेट करने का झांसा दिया। इसके बाद उसने कई जानकारियां मांगीं और क्रेडिट कार्ड अपडेट होने की बात कही। कुछ ही देर में उनके खाते से 2.23 लाख रुपये कट गए। दूसरे मामले में ट्रांजिट कैंप निवासी सचिन राना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ अक्टूबर को उनका मोबाइल अचानक हैक हो गया था।
इसके बाद उन्होंने मोबाइल बंद कर दिया। 15 अक्तूबर को खाते से 1.42 लाख रुपये की निकासी का मैसेज आया, तब उन्हें साइबर ठगी का पता चला। सीओ विभव सैनी ने बताया कि दोनों मामलों में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल मामलों की जांच कर रही है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News