आगरा पालीवाल पार्क में सड़क धंसी: बैरिकेडिंग लगाकर रोकी गई आवाजाही, गुणवत्ता पर उठे सवाल – Jagran

आगरा के पालीवाल पार्क में सड़क धंसने से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। पिछले तीन महीनों में …और पढ़ें
पालीवाल पार्क में धंसी सड़क।
पालीवाल पार्क में सड़क धंसने से गुणवत्ता पर सवाल उठे।
तीन महीने में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर सड़कें धंसी।
भूमिगत पाइपलाइन और जल निकासी व्यवस्था की जांच जरूरी।
जागरण संवाददाता, आगरा। शहर की सड़कों के धंसने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार सुबह पालीवाल पार्क में सड़क धंसने से एक बार फिर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और सड़क के नीचे की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। सुबह टहलने के लिए पार्क पहुंचे लोगों ने सड़क का हिस्सा धंसा देखा तो किनारे हट गए।
सड़क करीब पांच से सात मीटर लंबाई तक धंस गई है, जबकि प्रभावित हिस्से की चौड़ाई चार से पांच मीटर बताई जा रही है। गनीमत रही कि घटना के समय कोई वाहन या व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया।
agra road small 24 oct
पालीवाल पार्क में सड़क धंसी।
शहर में सड़क धंसने की यह पहली घटना नहीं है। पिछले तीन महीने के दौरान दो दर्जन से अधिक स्थानों पर सड़कें धंसने की घटनाएं हो चुकी हैं। कहीं सड़क के बीचोंबीच गड्ढे बन गए तो कहीं सड़क का बड़ा हिस्सा नीचे बैठ गया। इन घटनाओं से वाहन चालकों और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है।
यह भी पढ़ें- महिला एथलीट्स ने पहली बार कराया जीन टेस्ट: AFI ने बढ़ाई सख्ती, देश में नई व्यवस्था लागू
पालीवाल पार्क की घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर शहर की सड़कें बार-बार क्यों धंस रही हैं। सड़क निर्माण के दौरान मिट्टी की मजबूती, भूमिगत पाइपलाइन और जल निकासी व्यवस्था की जांच कितनी गंभीरता से की जा रही है, इसकी पड़ताल जरूरी है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News