दिल्ली के सीमापुरी में बिल्डिंग गिरी, एक गर्भवती महिला और एक बच्चे समेत 3 लोगों की मौत, 8 लोग घायल – India TV Hindi

नई दिल्ली: दिल्ली के सीमापुरी में बिल्डिंग गिर गई है। इस घटना में एक गर्भवती महिला और एक बच्चे समेत 3 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए। 
मिली जानकारी के मुताबिक, फायर कंट्रोल को 3 बजकर 15 मिनट पर बिल्डिंग गिरने की कॉल मिली थी, जिसके बाद मौके पर दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। 
मिली जानकारी के मुताबिक, 25 गज की जमीन पर नीचे दुकानें और ऊपर चार मंजिल मकान बना हुआ है।

हाल ही में दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत गिर गई थी। इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई थी। ये इलाका दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास घनी आबादी वाला था, जिसमें तमाम छात्र-छात्राएं रहते थे।
दक्षिणी दिल्ली के साकेत इलाके में 30 मई को कोचिंग सेंटर, कैफे और कार्यालयों वाली एक बहुमंजिला व्यावसायिक इमारत गिर गई थी। इस घटना में 6 लोगों की मौत हुई थी और मरने वालों में ज्यादातर छात्र थे।
8 जुलाई को भारी बारिश के बीच रोहिणी के सेक्टर-16 में भी निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत गिर गई थी। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई थी।
इससे पहले दो जून को उत्तर दिल्ली के मुकुंदपुर में बर्तन रंगने की अवैध फैक्ट्री एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट के बाद ढह गई थी। इस घटना में 11 मजदूर घायल हुए थे और इस घटना के अगले ही दिन, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर में चार मंजिला इमारत ढह गई थी। हालांकि इस घटना में जनहानि नहीं हुई थी।
बता दें कि दिल्ली में जब सत्य निकेतन वाली घटना घटी थी, तब सरकार एक्टिव मोड में आई थी और कहा गया था कि जो जर्जर बिल्डिंगें हैं, उन्हें चिन्हित किया जाएगा और कार्रवाई होगी। लेकिन दिल्ली में ऐसी बिल्डिंगों की संख्या बहुत ज्यादा है, इसलिए कार्रवाई में भी बहुत समय लगेगा। 
इससे पहले सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे पर हाई कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया था और एमसीडी और दिल्ली सरकार को नोटिस भेजकर कहा था कि जिम्मेदारी से नहीं भाग सकते।
ये भी पढ़ें-
दिल्ली में अचानक 4 मंजिला इमारत झुकने से हड़कंप! आननफानन में खाली कराई गई पूरी बिल्डिंग
© 2009-2026 Independent News Service. All rights reserved.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News