ट्रेनिंग के बाद अचानक गिरे दिग्गज कोच विन्सेंट कोम्पनी, अस्पताल में भर्ती, फुटबॉल जगत में बढ़ी चिंता – AajTak

Feedback
बायर्न म्यूनिख के मुख्य कोच और पूर्व फुटबॉलर विन्सेंट कोम्पनी को शुक्रवार (23 अक्टूबर) को अस्पताल में भर्ती कराया गया. 40 वर्षीय कोम्पनी ट्रेनिंग सेशन देख रहे थे, तभी अचानक गिर पड़े. क्लब के मुताबिक, उनकी अस्पताल में विस्तृत जांच की जाएगी और फिलहाल मेडिकल टीम उनकी देखभाल कर रही है.
बायर्न म्यूनिख के स्पोर्टिंग डायरेक्टर मैक्स एबरल ने कहा कि कोम्पनी की सेहत क्लब की पहली प्राथमिकता है. उन्हें जरूरी इलाज और रिकवरी के लिए पूरा समय दिया जाएगा. उनकी गैरमौजूदगी में कोचिंग स्टाफ ट्रेनिंग और मैच से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालेगा.
विन्सेंट कोम्पनी इससे पहले वायरल संक्रमण के कारण मंगलवार को ट्रेनिंग सेशन और प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हो पाए थे. हालांकि, बुधवार को वह चैम्पियंस लीग में आर्सेनल के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ रहे मुकाबले में टीम के साथ डगआउट में मौजूद थे.
मैच के बाद विन्सेंट कोम्पनी ने माना था कि उन्होंने बीमारी के बावजूद काम जारी रखने की कोशिश की और अपने शरीर के संकेतों पर ध्यान नहीं दिया. शुक्रवार की घटना के बाद उनकी सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई है. बायर्न म्यूनिख को रविवार को बुंडेसलीगा में फ्रीबर्ग के खिलाफ खेलना है. कोम्पनी की उपलब्धता को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है.
विन्सेंट कोम्पनी ने 2004 से 2019 के दौरान कुछ 89 मैचों में बेल्जियम का प्रतिनिधित्व किया. इस दौरान उन्होंने 4 गोल दागे. कोम्पनी बेल्जियम की उस टीम का हिस्सा रहे, जिसने 2018 के फीफा वर्ल्ड कप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. कोम्पनी ने अपने करियर में मैनचेस्टर सिटी के लिए 265 मुकाबले खेले और 18 गोल किए.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News