बजट में आए 55 inch Smart TV, फेस्टिवल सेल में तगड़ा डिस्काउंट; लिस्ट में सैमसंग, शाओमी भी – Hindustan

इस दिवाली आप अपने घर एक बड़ा Smart TV लाने का प्लान कर रहे हैं, तो अमेजन पर आपके लिए बहुत कुछ है। दरअसल, Amazon Great India Festival Sale Reload में एक बार फिर ग्राहकों को बड़े डिस्काउंट के साथ अपनी पसंदीदा चीजें खरीदने का मौका मिल रहा है। यहां हम आपको 55 इंच टीवी पर मिल रही कुछ बेस्ट डील्स के बारे में बता रहे हैं। देखें आपके बजट में कौन सा मॉडल फिट बैठ रहा है…

Xiaomi

Choose better. Buy smarter.

62,999 रुपये एमआरपी वाला यह 55 इंच टीवी अमेजन सेल में 35,999 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड हैं। टीवी में 4K QLED डिस्प्ले है। टीवी में बेजललेस फ्रेम डिजाइन मिलता है। टीवी में डोल्बी ऑडियो सपोर्ट के साथ 34W का साउंड आउटपुट मिलता है। टीवी में फायर टीवी बिल्ट-इन है और इसमें ढेर सारे OTT ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। टीवी के साथ आवाज पर चलने वाला रिमोट कंट्रोल भी है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ढेर सारे पोर्ट का सपोर्ट मिल जाता है।

VW VISIO

64,999 रुपये एमआरपी वाला यह 55 इंच टीवी अमेजन सेल में 30,999 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड हैं। टीवी में 4K अल्ट्रा एचडी QLED डिस्प्ले है। इस टीवी में भी बेजललेस फ्रेम डिजाइन मिलता है। टीवी में डोल्बी ऑडियो सपोर्ट के साथ 50W का साउंड आउटपुट मिलता है। टीवी गूगल टीवी ओएस पर चलता है और इसमें ढेर सारे OTT ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। टीवी के साथ आवाज पर चलने वाला रिमोट कंट्रोल भी है, जिसमें सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए शॉर्टकट बटन दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ढेर सारे पोर्ट का सपोर्ट मिल जाता है।

Samsung

59,999 रुपये एमआरपी वाला यह 55 इंच टीवी अमेजन सेल में 48,490 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड हैं। इस पर सीधे 4200 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है। बैंक ऑफर का लाभ लेकर भी इसकी कीमत को कम किया जा सकता है। टीवी में 4K LED डिस्प्ले है। इस टीवी में भी बेजललेस फ्रेम डिजाइन मिलता है। टीवी में 30W का साउंड आउटपुट मिलता है। इसमें ढेर सारे OTT ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। टीवी के साथ आवाज पर चलने वाला रिमोट कंट्रोल भी है, जिसमें सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए शॉर्टकट बटन दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ढेर सारे पोर्ट का सपोर्ट मिल जाता है। टीवी मोबाइल टू टीवी मिररिंग, साउंड मिररिंग, गूगल कास्ट जैसे कई सारे स्मार्ट फीचर्स से लैस है। कंपनी इस टीवी पर 7 साल तक ओएस अपग्रेड प्रदान करेगी।

Vu

43,000 रुपये एमआरपी वाला यह 55 इंच टीवी अमेजन सेल में 38,281 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड हैं। बैंक ऑफर का लाभ लेकर भी इसकी कीमत को कम किया जा सकता है। टीवी में 4K GloQLED डिस्प्ले है। इस टीवी में भी बेजललेस फ्रेम डिजाइन मिलता है। टीवी में डोल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ 30W का साउंड आउटपुट मिलता है। इसमें ढेर सारे OTT ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। यह टीवी गूगल टीवी ओएस पर काम करता है। टीवी के साथ आवाज पर चलने वाला रिमोट कंट्रोल भी मिलता है, जिसमें सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए शॉर्टकट बटन दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ढेर सारे पोर्ट का सपोर्ट मिल जाता है। टीवी स्क्रीन मिररिंग, गूगल क्रोमकास्ट जैसे कई सारे स्मार्ट फीचर्स से लैस है।

Samsung

54,900 रुपये एमआरपी वाला यह 55 इंच टीवी अमेजन सेल में 43,490 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड हैं। बैंक ऑफर का लाभ लेकर भी इसकी कीमत को कम किया जा सकता है। टीवी में अल्ट्रा एचडी 4K डिस्प्ले है। इस टीवी में भी बेजललेस फ्रेम डिजाइन मिलता है। टीवी में 30W का साउंड आउटपुट मिलता है। इसमें ढेर सारे OTT ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। टीवी के साथ आवाज पर चलने वाला रिमोट कंट्रोल भी है, जिसमें सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए शॉर्टकट बटन दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ढेर सारे पोर्ट का सपोर्ट मिल जाता है। टीवी मोबाइल टू टीवी मिररिंग, साउंड मिररिंग, गूगल कास्ट जैसे कई सारे स्मार्ट फीचर्स से लैस है। कंपनी इस टीवी पर 7 साल तक ओएस अपग्रेड प्रदान करेगी।

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News