नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘डोरोथी’ का अंत हिला देगा दिमाग, इसलिए मिली है 8 की रेटिंग – Hindustan

नेफ्लिक्स पर हाल में एक तमिल फिल्म आई है जिसका नाम है ‘डोरोथी’। ये दो दोस्तों की अनोखी कहानी है जो आपको रोने पर मजबूर कर देगी। फिल्म के दो लीड एक्टर्स जिनकी दुनिया एकदम अलग है, एक के पास मां तो दूसरे का परिवार उजड़ चुका है। कहानी आखिरी तक आपको इमोशनल करती है। आप एक उम्मीद भर में इस फिल्म को अंत तक देखते हैं और जब अंत आता है तो आपको हैरान कर देता है। इस फिल्म को IMDB पर शानदार 8 की रेटिंग मिली हुई है।

फिल्म डोरोथी की कहानी एक सीन से होती है जिसमें एक दोस्त कहता है उसने अपने बचपन के सबसे प्यारे दोस्त को जान से मार दिया है। ये सीन देखने के बाद आप सोचेंगे कि कोई अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ ऐसा क्यों करेगा। फिर कहानी उन दोनों दोस्तों के बचपन में जाती है। कहानी शुरू होती है जब कार्थी नाम के एक लड़के को स्कूल में बुरी तरह पीटा जा रहा होता है। पूरा स्कूल ये तमाशा देख रहा होता है, तभी एक सुबू नाम के लड़के की एंट्री होती है। वो उन बच्चों से कार्थी को बचाता है और इसी दिन से दोनों अच्छे दोस्त बन जाते हैं।

छोटा सुबू अपने इस नए दोस्त को अपने घर ले जाता है। उसका बड़ा रईस परिवार होता है, पिता की दादागिरी और गुंडई के आगे गांव में खौफ था। लेकिन घर में सिर्फ पिता और भाई थे, मां, बहन नहीं। सुबू कार्थी को बताता है कि उसकी एक बहन हुआ करती थी जिसे एक लड़के से प्यार हो गया था। जब ये बात उसके पिता को पता चली तो उन्होंने उस लड़के को जान से मरवा दिया। ये सदमा उसकी बहन नहीं बर्दाश्त कर पाई और उसने अपनी जान दे दी। बहन के जाने के बाद उनकी मां भी गुजर गई। सुबू की इस हालत पर कार्थी को दया आ जाती है। वो रोने लगता है।

कार्थी अपने नए दोस्त सुबू को अपने घर ले जाता है। उसकी मां उसे अपने बेटे जैसा प्यार देती है। वो रोने लगता है, फिर कार्थी कहता है मर्द ऐसे नहीं रोते। दोनों जवान हो जाते हैं, सुबू के पिता उसे अपने गुंडई के बिजनेस में शामिल करना चाहते हैं। लेकिन उसका मन तो ऐसे कामों में लगता नहीं। सुबू के पिता को कार्थी पसंद आता है। उन्हें लगता है कि बेटे का दोस्त उनका धंधा आगे बढाने में मदद कर सकता है। कार्थी शामिल भी हो जाता है। और वो बार-बार अपने दोस्त सुबू औरतों की तरह रोने के लिए मना करता है।

इसी दौरान उसके घर उसका बड़ा भाई लौट कर आता है। उसके भाई ने डोरोथी नाम की एक लड़की से शादी कर ली है। डोरोथी के घर आने से सुबू का घर पूरा लगने लगा था। वो अब अपनी भाभी के साथ घर के काम भी करवाता और दिन भर उससे बातें भी करता। ये सब कार्थी को अच्छा नहीं लगता। सुबू की दुनिया में कोई औरत आ गई थी जो उसे समझती थी, वो कैसा महसूस करता है वो अपनी भाभी को डोरोथी को सब बताता था। तभी एक दिन वो कार्थी के साथ बाहर था। उसे पता चलता है कि घर पर कुछ हंगामा हुआ है। वो घर पहुंचता है तो डोरोथी की डेड बॉडी मिलती है। उसने फांसी लगा ली थी। लेकिन जब वो अपने पिता और भाई की हालत और उनके शरीर पर निशान देखता है तो समझ जाता है कि ये आत्महत्या नहीं बल्कि मर्डर है। वो खूब रोता है। उसका एक सहारा था जो अब नहीं रहा।

इसके बाद सुबू बदल जाता है। वो अपने बाल बढ़ा लेता है और खुद को कमरे में बंद कर लेता है। जब वो बाहर आता है तो उसका ये रूप देख सब हैरान हो जाते हैं। वो औरत बन जाता है। वो हमेशा से खुद को औरत ही महसूस करता था। लेकिन सुबू के पिता और भाई समाज के डर से उसे मारना चाहते हैं। वो भाग जाता है और कार्थी की मां से अपने इस नए अवतार में मिलता है। इसी दौरान सुबू के पिता उसके दोस्त कार्थी को ही बंदूक थमाते हैं और उसे मारने को कहते हैं। वो धमकी देते हैं कि अगर तूने सुबू को नहीं मारा तो उसकी मां को मार दिया जाएगा। कार्थी ये ऑफर स्वीकार कर लेता है और सुबू को मारने निकल पड़ता है। वो एक मंदिर में सुबू पर बंदूक तान देता है, तभी अचानक उसे एक बिच्छू का डंक लग जाता है। सुबू सबकुछ भूलकर उसे बचाता है। कार्थी को यकीन होता है कि उसका दोस्त कितना अच्छा है। वो इसे किनंर समाज के पास भागने को कहता है। और अपनी मां को बचाने के लिए एक डेड बॉडी लेता है। उसकी पहचान छुपा कर सुबू के पिता के सामने पेश कर देता है।

सुबू अपनी अलग दुनिया शुरू कर चुका है। वो औरतों की तरह जीवन जीने लगा है। दूसरी तरह कार्थी है उसे हर वक्त अपने दोस्त का ख्याल आने लगा है और उसे एहसास होता है कि वो सुबू से प्यार करता है। वो फिर गुजरात के किन्नर समाज जाता है और अपने दोस्त सुबू को एक औरत बने देख हैरान होता है। इसके बाद वो अपने ही दोस्त को पत्नी के रूप में स्वीकार कर लेता है।

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News