प्रयागराज के सेंट जोसेफ कॉलेज में हिन्दी समिति की ओर से शनिवार को वार्षिक हिन्दी दिवस कार्यक्रम ‘रजनीगंधा’ धूमधाम से मनाया गया। कॉलेज के होगेन हॉल में आयोजित कार्यक्रम इस बार छायावाद की प्रमुख कवयित्री महादेवी वर्मा के व्यक्तित्व और कृतित्व पर केंद्र
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रोफेसर सरोज सिंह, कॉलेज के प्राचार्य फादर वाल्टर डी सिल्वा, कॉलेज संयोजक ज्योति दुबे, हिन्दी समिति के सभापति डॉ. मनोज कुमार सिंह, हिन्दी अध्यापक डॉ. राघवेंद्र द्विवेदी और समिति के अध्यक्ष रुद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद कॉलेज क्वायर ने सौभाग्य नायक के निर्देशन में निराला की पंक्तियों ‘वर दे, वीणावादिनी वर दे’ के माध्यम से मां सरस्वती की वंदना की। क्वायर ने स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया।
हिन्दी समिति के सभापति डॉ. मनोज कुमार सिंह ने ‘रजनीगंधा’ कार्यक्रम के इतिहास और उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए मुख्य अतिथि का परिचय दिया। सादान खान ने महादेवी वर्मा के व्यक्तित्व पर विचार रखे, जबकि समिति के महासचिव शाद अहमद ने उनकी चर्चित कविता ‘जाग तुझको दूर जाना है’ का पाठ किया। समिति के उपाध्यक्ष यथार्थ श्रीवास्तव ने महादेवी वर्मा के साहित्यिक योगदान और कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कॉलेज क्वायर ने कबीर, रहीम और वृंद के दोहों का गायन भी किया।
मुख्य अतिथि प्रोफेसर सरोज सिंह ने महादेवी वर्मा के साहित्य का विस्तार से मूल्यांकन करते हुए हिन्दी साहित्य में उनके योगदान को रेखांकित किया। प्राचार्य फादर वाल्टर डी सिल्वा ने विद्यार्थियों से अंग्रेजी के साथ हिन्दी भाषा में भी दक्षता हासिल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कक्षा नौ और दस की भाषण प्रतियोगिता तथा कक्षा 11 और 12 की वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कक्षा नौ में श्रीहम शुक्ला प्रथम, अरमान मेंहदी द्वितीय और मंत्रम अग्रवाल तृतीय रहे। कक्षा दस में अरॉन अंश रॉय प्रथम, अद्वित राजा राम द्वितीय और मोहम्मद अली हैदर तृतीय रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में पक्ष के सर्वश्रेष्ठ वक्ता प्रजीत श्रीवास्तव और सारांश जॉन रहे। विपक्ष के सर्वश्रेष्ठ वक्ता यथार्थ श्रीवास्तव तथा सर्वश्रेष्ठ प्रश्नकर्ता सारांश जॉन चुने गए।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.