DA hike news: क्या अब 28 अक्टूबर को होगा महंगाई भत्ता का ऐलान, 3 या 4% कितनी होगी बढ़ोतरी? – Hindustan

मुख्य बातें
DA hike news: केंद्रीय कर्मचारी इस समय डीए बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं। जुलाई साइकल के डीए की घोषणा अबतक नहीं हुई है। कर्मचारी और पेंशनर्स को उम्मीद है कि इस आज शनिवार या फिर कल इसकी घोषणा हो सकती है। अगर इन दो दिनों में ऐलान नहीं हुआ तो अगली कैबिनेट मीटिंग तक इंतजार बढ़ सकता है। जोकि 28 अक्टूबर को है।
अमूमन तौर पर देखा जाता है कि महंगाई भत्ता का ऐलान केंद्र सरकार की तरफ से कैबिनेट मीटिंग के दिन ही होता है। हालांकि, यह कोई तय नियम नहीं है। सरकार अपने बड़े फैसलों की जानकारी कैबिनेट मीटिंग के दिन ही देती आई है। जिसकी वजह से 28 अक्टूबर को संभावना बन रही है। बता दें, केंद्र सरकार के इस फैसले का असर 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को होगा।
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को उम्मीद थी कि डीए का ऐलान अक्टूबर के पहले सप्ताह में हो जाएगा। इस महीने पहली कैबिनेट मीटिंग 6 अक्टूबर को हुई थी। लेकिन तब कोई भी ऐलान नहीं किया गया। इसके बाद कर्मचारियों को लगा कि सरकार की तरफ से 14 अक्टूबर की कैबिनेट मीटिंग में इसका ऐलान हो जाएगा। तब भी घोषणा नहीं कई। हालांकि, इस दिन केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए परफॉर्मेंस लिंक्ड बोनस का ऐलान किया था।
इसके बाद 16 अक्टूबर को सरकार ने नॉन परफॉर्मेंस लिंक्ड बोनस का ऐलान किया था। लेकिन इस दिन भी डीए को लेकर कुछ नहीं कहा गया। इसके कर्मचारियों की उम्मीद 21 अक्टूबर की कैबिनेट मीटिंग पर टिक गई। लेकिन इस बार कैबिनेट मीटिंग ही नहीं हुई।
रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार केंद्र सरकार की तरफ से 3 प्रतिशत डीए में बढ़ोतरी की जा सकती है। अगर ऐसा हुआ तो केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला डीए 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। बता दें, आखिरी बार केंद्र सरकार की तरफ से डीए में 2 प्रतिशत का इजाफा किया गया था। जिसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया।
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव –
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं –
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News