UP PET 2026: आज से शुरू परीक्षा, लेखपाल से VDO तक की भर्तियों का खुलेगा रास्ता, जानें शुरुआती सैलरी – AajTak

Feedback
उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए यूपी पीईटी (UP PET) 2026 की परीक्षा आज यानी 25 अक्टूबर से शुरू हो गई है. यह परीक्षा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) आयोजित करता है. इसका मकसद विभिन्न सरकारी विभागों में ग्रुप C के पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए उम्मीदवारों की शुरुआती छंटनी करना है. PET पास करने के बाद उम्मीदवार लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी (VDO) और जूनियर असिस्टेंट जैसे पदों की मुख्य भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा कई पदों पर भर्ती की शर्तें पूरी करती हों. 
क्यों कराई जाती है UP PET की परीक्षा?
अब सवाल ये उठता है कि UPSSSC की PET परीक्षा आखिर क्यों कराई जाती है. बता दें कि आयोग अलग-अलग भर्तियों के लिए बार-बार बड़ी संख्या में आवेदन मिलने पर PET स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर सकता है. इसके बाद संबंधित पद के लिए मुख्य परीक्षा या अन्य चयन प्रक्रिया आयोजित की जाती है. ध्यान रहे कि PET पास करना सरकारी नौकरी मिलने की गारंटी नहीं है. उम्मीदवारों को संबंधित भर्ती की मुख्य परीक्षा और अन्य जरूरी चरण भी पास करने होते हैं. 
PET के जरिए किन पदों पर मिल सकता है मौका?
PET स्कोर के आधार पर आयोग की विभिन्न भर्तियों में पात्र उम्मीदवारों आवेदन कर सकते हैं. इनमें कई प्रमुख पद शामिल हैं-
 
राजस्व लेखपाल 
ग्राम विकास अधिकारी (VDO)
जूनियर असिस्टेंट
वन रक्षक
कृषि प्राविधिक सहायक
ऑडिटर और आंतरिक लेखाकार
लैब टेक्नीशियन और एक्स-रे टेक्नीशियन
इन पदों पर कितनी होती है शुरुआती सैलरी?
वहीं, अगर सैलरी की बात करें तो अन्य पदों पर ये अलग-अलग हो सकती है. हालांकि, अनुभव का इसमें मुख्य भूमिका हो सकती है-
राजस्व लेखपाल- ₹21,700
ग्राम विकास अधिकारी (VDO)- ₹21,700 
जूनियर असिस्टेंट- ₹21,700
वन रक्षक- ₹19,900
कृषि प्राविधिक सहायक-  ₹19,900
गन्ना पर्यवेक्षक- ₹25,500
ऑडिटर- ₹29,200
आंतरिक लेखाकार- ₹29,200 
बता दें कि यह बेसिक पे है, इन-हैंड सैलरी नहीं. इसके अलावा नियमानुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य भत्ते मिल सकते हैं. कटौतियों के बाद हाथ में मिलने वाली रकम अलग होगी. 
UP PET के लिए क्या होनी चाहिए योग्यता?
UP PET 2026 के नोटिफिकेशन के अनुसार, परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाईस्कूल यानी 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है. हालांकि, PET के बाद जिस पद के लिए भर्ती निकलेगी, उसके लिए 12वीं, ग्रेजुएशन, डिप्लोमा या विशेष तकनीकी योग्यता भी मांगी जा सकती है. PET 2026 के लिए निर्धारित आयु सीमा 18 से 40 साल है. आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित वर्गों को उत्तर प्रदेश सरकार के लागू नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिल सकती है. उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई शर्तें देखनी चाहिए. 
आज 1372 केंद्रों पर होगा परीक्षा का आयोजन 
बता दें कि आज परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. इसमें करीब 35 लाख से अधिक छात्र शामिल होने वाले हैं. यूपी के
60 शहरों के 1372 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News