पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, अरविंद मिल्स प्लांट का किया उद्घाटन – Hindustan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे और हमेशा की तरह इस बार भी काशीवासियों को सौगात दी। मिर्जामुराद के खोचवां में अहमदाबाद गुजरात की कपड़ा निर्माता कंपनी अरविंद लिमिटेड (अरविंद मिल्स) के लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 7-8 एकड़ में बने पहले मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उन्होंने शुभारंभ किया। साथ ही यहां पर ट्रेनिंग ले रही मातृ शक्तियों से सीधा संवाद किया।

पूर्वांचल में अरविंद मिल्स का यह पहला बड़ा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है। प्लांट शुरू होने के बाद 2 फेस का निर्माण होगा, जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। काशी के इस नए प्लांट में स्पोर्टस वियर, अंडर गारमेंट आदि कपड़े का उत्पादन होगा। यहां जॉकी, यूएस पोलो और एरो जैसे ब्रांड्स का निर्माण होगा। इस औद्योगिक प्लांट से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पूर्वांचल के हजारों लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। स्थानीय महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए 300 से अधिक महिलाओं की भर्ती भी की जा चुकी है। फिलहाल उन्हें यूनिट में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इस पहल से क्षेत्र में कपड़ा एवं परिधान निर्माण के इकोसिस्टम को मजबूती मिलने की उम्मीद है। अरविंद मिल्स केवल कपड़ा बनाने वाली कंपनी नहीं है, बल्कि धागे और फैब्रिक से लेकर तैयार परिधान तथा औद्योगिक उपयोग के विशेष वस्त्रों तक के कारोबार में सक्रिय है। साल 1931 में स्थापित इस कंपनी का मुख्यालय गुजरात के अहमदाबाद में है। कंपनी डेनिम, सूती और लिनेन के कपड़ों के साथ-साथ सूटिंग फैब्रिक और स्पोर्ट्सवियर का उत्पादन करती है। इसके अलावा, यह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय परिधान ब्रांडों को भी फैब्रिक उपलब्ध कराती है।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं

प्लांट के शुभारंभ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिल के पदाधिकारियों से वहां तैयार किए जा रहे कपड़ों, खादी के परिधानों और उनके निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ‘अपना हुनर, अपनी पहचान’ पहल के तहत महिलाओं से संवाद किया और उनके कामकाज, अनुभवों तथा चुनौतियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स की ओर से लगाए गए कपड़ों के प्रदर्शनी स्टॉल का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इससे पहले मिर्जामुराद के खोचवां पहुंचने पर हेलीपैड पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी के ‘नमो घाट’ पर आयोजित होने वाले भारतीय वायुसेना दिवस के हवाई प्रदर्शन के भी साक्षी बने। भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की थीम ‘गंगा के ऊपर उड़ान’ है।

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News