भारत में बड़ी फैमिली के लिए 7-सीटर कारों की मांग लगातार बढ़ रही है। यही वजह है कि मारुति सुजुकी और टोयोटा अपने MPV पोर्टफोलियो को बड़ा करने की तैयारी कर रही हैं। दोनों कंपनियां आने वाले समय में एक-दो नहीं, बल्कि कई नई और अपडेटेड MPV लाने वाली हैं। इनमें पॉपुलर मारुति अर्टिगा और टोयोटा रुमियन के फेसलिफ्ट मॉडल तक शामिल हैं। इनमें से कुछ मॉडल 2026 के आखिर तक आ सकते हैं। जबकि कुछ के लिए 2028 तक इंतजार करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं ऐसी ही 6 अपकमिंग MPV के बारे में विस्तार से।
मारुति सुजुकी अर्टिगा को जल्द नया फेसलिफ्ट मिल सकता है। इसमें नई फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड LED हेडलाइट और बदले हुए बंपर दिए जा सकते हैं। केबिन में बड़ा टचस्क्रीन, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto मिलने की उम्मीद है। इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसमें मौजूदा 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी जारी रह सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी लॉन्च की तारीख नहीं बताई है।
मारुति अर्टिगा के बाद टोयोटा रुमियन का फेसलिफ्ट मॉडल भी 2026 के आखिर तक आ सकता है। इसमें हल्के डिजाइन बदलाव के साथ गाड़ी की लंबाई करीब 4.39 मीटर से बढ़कर 4.43 मीटर हो सकती है। इससे खासकर CNG वैरिएंट में सामान रखने के लिए ज्यादा जगह मिलने की उम्मीद है। केबिन में दूसरी रो की सीटों को बेहतर बनाया जा सकता है और छह एयरबैग स्टैंडर्ड मिल सकते हैं। इसमें मौजूदा 1.5-लीटर पेट्रोल और CNG इंजन जारी रहने की उम्मीद है। इसकी संभावित कीमत 10 लाख से 14 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस का अपडेटेड मॉडल नवंबर 2026 में लॉन्च हो सकता है। इसमें नई फ्रंट ग्रिल, बदला हुआ बंपर और अपडेटेड LED हेडलाइट मिल सकती हैं। केबिन में मौजूदा 10.1-इंच की जगह बड़ा 12.3-इंच टचस्क्रीन मिलने की उम्मीद है। हाइब्रिड वेरिएंट में 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और T-inTouch कनेक्टेड कार फीचर्स भी मिल सकते हैं। इसमें मौजूदा 2.0-लीटर पेट्रोल और स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन जारी रहने की उम्मीद है।
मारुति सुजुकी इनविक्टो का फेसलिफ्ट मॉडल 2028 की शुरुआत या मध्य में आ सकता है। इसमें नई ग्रिल, बदले हुए बंपर, नए रंग और 19-इंच के नए अलॉय व्हील मिल सकते हैं। फीचर्स की बात करें तो बड़ा टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, लेवल-2 ADAS और 360 डिग्री कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, वेंटिलेटेड सीटें, वायरलेस चार्जिंग और छह एयरबैग भी मिल सकते हैं। इसमें मौजूदा 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन जारी रह सकता है।
मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक MPV पर काम कर रही है। इसे फिलहाल YMC कोडनेम दिया गया है। इसकी लंबाई करीब 4.5 मीटर हो सकती है। इसमें 49kWh व 61.1kWh बैटरी के ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। बड़ी बैटरी के साथ e Vitara में 543 किलोमीटर तक की दावा की गई रेंज मिलती है। हालांकि, YMC की रेंज अभी सामने नहीं आई है। इसके बाद टोयोटा भी इसी प्लेटफॉर्म पर अपनी इलेक्ट्रिक MPV ला सकती है। इन दोनों इलेक्ट्रिक MPV की लॉन्च डेट और कीमत अभी तय नहीं हुई है।
देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play