चक्रवाती तूफान अर्नब आज आने वाला है, यूपी तक असर; 2 दिन में होगा और खतरनाक – Hindustan

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र और मजबूत होकर सोमवार सुबह चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। इसके बाद मंगलवार को इसके भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने और बुधवार सुबह तक अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान का रूप लेने का अनुमान है। इस बीच तमिलनाडु के कई हिस्सों में बारिश जारी है। चेन्नई और आसपास के जिलों में भी शनिवार रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है।

मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार सुबह जारी राष्ट्रीय बुलेटिन में इस संबंध में ऑरेंज अलर्ट संदेश जारी किया। बुलेटिन के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बना दबाव का क्षेत्र पिछले छह घंटों के दौरान पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण-पूर्व की ओर बढ़ा।

रविवार सुबह 5.30 बजे यह इसी क्षेत्र में केंद्रित था। यह अंडमान द्वीपसमूह के श्री विजयपुरम से लगभग 440 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम में, आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से 880 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व में काकीनाडा से 980 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व में, मछलीपट्टनम से 1,080 किलोमीटर पूर्व में और बापटला से 1,150 किलोमीटर पूर्व में स्थित था।

इसके आज लगभग दक्षिण की ओर बढ़ने, गहरे दबाव के क्षेत्र में बदलने और फिर धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में मुड़ने का अनुमान है। यह गतिविधि बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी हिस्से में होने का अनुमान है।

इसके बाद पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए यह सोमवार सुबह तक बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य और उससे सटे पश्चिम-मध्य हिस्से में ‘अर्नब’ नामक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। मंगलवार सुबह तक इसके पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में भीषण चक्रवाती तूफान बनने के आसार हैं।

इसके बाद तूफान के उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने और और अधिक शक्तिशाली होकर अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान बनने का अनुमान है। इसके बुधवार, 28 अक्टूबर की सुबह तक आंध्र प्रदेश के तट के निकट पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में पहुंचने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, यह तूफान 28 अक्टूबर को पूर्वाह्न तक बापटला और विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश तथा यानम के तटों से अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में टकरा सकता है। इस दौरान हवा की अधिकतम निरंतर रफ्तार 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटा रहने और झोंकों की गति 140 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की आशंका है।

ओडिशा सरकार ने चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर 25 अक्टूबर से 7 नवंबर तक सभी कृषि अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और हाई-अलर्ट जारी किया है। इस कदम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि चक्रवात के कारण होने वाली भारी बारिश की स्थिति में प्रशासन तुरंत कार्रवाई कर सके, फसलों के नुकसान को कम किया जा सके और किसानों को समय पर मदद पहुंचाई जा सके।

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे अवदाब ने तूफानी शक्ल ले लिया है। जद में आ रहे बांग्लादेश ने तूफान को ‘अर्नब’ नाम दिया है। वह समुद्र से दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके असर से आंधी और चमक-गरज के साथ भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने 29 अक्टूबर के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। उस दिन और उसके एक-दो दिन बाद तक 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

इससे बनारस सहित आसपास के जिलों में 28 अक्टूबर से मौसम बदल सकता है, उस दिन बादल जम सकते हैं। मौसम विभाग को 28 से 30 अक्टूबर तक आंधी-बारिश की संभावना है। उसका 29 को अधिक जोर दिखेगा।

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News