14 नवंबर को होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन: हिंदी साहित्य सुरभि संस्थान की मासिक बैठक में 2026 की नई तारीख तय – Dainik Bhaskar

हिंदी साहित्य सुरभि संस्थान की बैठक बाबू कृष्णकुमार सभागार में हुई। इसकी अध्यक्षता समाजसेवी आदेश अग्रवाल ने की। बैठक में 14 नवंबर 2026 को होने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन पर चर्चा हुई।
यह कवि सम्मेलन पहले 26 सितंबर 2026 को होना था, लेकिन खराब मौसम के कारण टाल दिया गया था। डॉ. दिनेश चंद्रा ने बताया कि पहले आमंत्रित तीन कवि उपलब्ध न होने के कारण नए कवियों से संपर्क किया गया है।
बैठक में 14 नवंबर को कवि सम्मेलन आयोजित करने पर सहमति बनी। संस्थान की जमा धनराशि कोषाध्यक्ष प्रेम नाथ मिश्र के पास रखी गई। आयोजन की तैयारियों पर भी विचार हुआ।
इस मौके पर अध्यक्ष डीके श्रीवास्तव, सचिव उमेश चंद्र शाह, उपाध्यक्ष डॉ. अशोक गुप्ता, प्रकाश वीर गुप्ता, राजेंद्र प्रकाश मित्तल, डॉ. असीम शुक्ला, जसवंत मिश्र और श्वेता सिंह समेत कई सदस्य मौजूद रहे
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News