झुंझुनूं में युवक की चाकू मारकर हत्या: आरोपी की पत्नी के साथ लिव इन में रह रहा था युवक, पहले भी हो चुकी थी … – Dainik Bhaskar

झुंझुनूं में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक अपने कमरे में लिव इन पार्टनर के साथ सो रहा था। इस दौरान महिला का पति घर में घुसा और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। शोर होने पर युवक के परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। मारपीट में आरो
घटना पिलानी कस्बे के वार्ड 18 में रविवार रात करीब 10 बजे की है। महिला करीब 6 महीने से युवक के साथ रह रही थी। इसी को लेकर महिला का पति रंजिश रखता था।
मिली जानकारी के अनुसार, झुंझुनूं के पिलानी कस्बे के वार्ड नम्बर 18 में लिव इन रिलेशनशिप में युवती के साथ रह रहे युवक की युवती के पति ने बीती रात चाकू मार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि रानीसती मन्दिर के पास रहने वाला सतीश जाट रात 10 बजे वार्ड नम्बर 18 में राजेश उर्फ सोनू कुमावत उर्फ माइकल के घर में घुस गया और चाकू से ताबड़तोड़ उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी दीवार फांद कर घर में घुसा था।
चीख पुकार सुन कर पहुंचे परिजनों ने सतीश जाट को काबू किया। बाद में घायल सोनू को परिजन पिलानी के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां से हालत गम्भीर होने पर उसे झुंझुनू के लिए रैफर किया गया था लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने सतीश जाट को गिरफ्तार कर लिया। मृतक युवक की परिजनों ने जब आरोपी को काबू किया, तब मारपीट में वह भी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उसका उपचार जारी है। आरोपी सतीश पेशे से ड्राइवर है जबकि मृतक राजेश आजीविका के लिए मजदूरी का काम करता था।
मृतक राजेश उर्फ़ सोनू कुमावत उर्फ माइकल (33 वर्ष) पुत्र मोहनलाल कुमावत अविवाहित था तथा पिछले 6 माह से एक युवती के साथ लिव इन रिलेशनशिप में था। युवती मृतक युवक के साथ उसके घर पर ही रह रही थी। पता चला है कि उक्त युवती पश्चिम बंगाल की रहने वाली है जिसे आरोपी सतीश जाट शादी करके अपने साथ लाया था। करीब 6 माह पहले युवती आरोपी को छोड़ कर मृतक युवक के घर पर रहने के लिए आ गई थी। इसी बात को लेकर सतीश जाट राजेश से रंजिश रखता था। पहले भी इस मामले में दोनों के बीच कहासुनी हुई बताते हैं। हालांकि मृतक के परिजनों का कहना है कि मृतक युवक ने साथ रह रही युवती के साथ 6 माह पूर्व शादी कर ली थी।
घटना के बाद चिड़ावा सीओ गौरव गुर्जर तथा पिलानी सीआई अलका विश्नोई ने भी मौके का मुआयना किया है। मृतक के पिता द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर व अन्य औपचारिकताओं के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News