Haryana Diary: चंडीगढ़ में लोक मंथन कार्यक्रम, CM Saini ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश – Bharat24live

Rashmi Singh
Date: 26-10-26 11:26
Haryana Diary:  लोकतंत्र की मजबूती के लिए नागरिकों को अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी बोध होना जरूरी है. इसी संदेश के साथ चंडीगढ़ में पंचनद शोध संस्थान के 33वें वार्षिक व्याख्यान के तहत ‘लोक मंथन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. ‘हम भारत के लोग, हमारा दायित्व’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने संविधान के मूल्यों, सामाजिक समरसता, महिला सम्मान, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर जोर दिया. साथ ही, मुख्यमंत्री ने पंचनद शोध संस्थान को 11 लाख रुपये देने की घोषणा भी की.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संविधान की प्रस्तावना के शुरुआती शब्द ‘हम भारत के लोग’ का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार देश की जनता है. लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारियों को समझना और उनका ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए. देश का विकास केवल सरकारी योजनाओं और नीतियों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी अहम भूमिका निभाती है.
ये भी पढ़ें- Haryana Diary: हरियाणा से CM Saini का हुंकार! संविधान, बेटियों और राष्ट्र निर्माण पर कही बड़ी बात!
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News