खड्डा बीआरसी में स्पेल बी-हिंदी प्रतियोगिता, मेधावी छात्र सम्मानित: छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, चयनित वि… – Dainik Bhaskar

कुशीनगर के खड्डा बीआरसी में मंगलवार को स्पेल बी और हिंदी प्रतियोगिता हुई। इसमें क्षेत्र के कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने प्राथमिक विद्यालय पड़रही की प्रीति खरवार और बेलभरिया के आदित्य चौहान को सम्मानित किया। ये दोनों अब जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खड्डा ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता का मकसद हिंदी भाषा के प्रति रुचि बढ़ाना और अंग्रेजी शब्दों की सही वर्तनी व भाषा दक्षता को बढ़ावा देना था। एआरपी संजीव श्रीवास्तव, शैलेश कुमार, संजय सिंह और राजेश सिंह चौहान ने आयोजन में योगदान दिया।
सहायक अध्यापक वशिष्ठ सिंह, मनोज कुमार, इजहार अंसारी, भुवन भास्कर, अवधेश कुमार और लोकेश कुमार ने भी सहयोग दिया। इस मौके पर कई शिक्षक मौजूद थे।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News