MLC Election Results 2026 Live: बिहार विधान परिषद में 3 सीटों पर NDA की जीत, एक जन सुराज के खाते में – AajTak

Feedback
बिहार विधान परिषद चुनाव अपडेट
महाराष्ट्र MLC चुनाव: पुणे शिक्षक सीट पर BJP, स्नातक सीट पर NCP (SP) आगे
यूपी MLC चुनाव: गोरखपुर-फैजाबाद सीट पर BJP के ध्रुव कुमार त्रिपाठी 110 वोट से आगे
बिहार MLC चुनाव: पूर्णिया स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में BJP के डॉ. एनके यादव आगे
यूपी MLC चुनाव: मेरठ में शिक्षक और स्नातक सीट पर BJP आगे
अनंत सिंह ने फिर किया जीत का दावा, बोले- वही होगा जो कहा है
बिहार MLC चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर नवल किशोर 2 वोट से आगे
बिहार MLC चुनाव: सारण शिक्षक सीट पर BJP के बागी डॉ. राहुल राज आगे
यूपी MLC चुनाव: बरेली और मेरठ में BJP, आगरा में सपा आगे होने की खबर
बिहार MLC चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर BJP के नवल किशोर 2 वोट से आगे
बिहार MLC चुनाव: कोसी स्नातक सीट पर NDA के डॉ. एनके यादव आगे
बिहार MLC चुनाव: तिरहुत शिक्षक सीट से NDA के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते
लखनऊ शिक्षक MLC चुनाव: शुरुआती रुझानों में BJP के उमेश द्विवेदी आगे
तिरहूत से NDA प्रत्याशी आगे चल रहे हैं
ECI के अधिकारी ने दी सफाई
गोरखपुर में मतगणना के दौरान हंगामा
पटना में मतगणना केंद्र के बाहर बवाल
अनंत सिंह के घर बंट रही मिठाइयां
आगरा में सपा प्रत्याशी ने लगाए आरोप
सपा उम्मीदवार ने किया जीत का दावा
कर्नाटक-महाराष्ट्र में भी भारी सुरक्षा
अनंत सिंह के आवास के बाहर जश्न की तैयारी
गोरखपुर में कड़ी सुरक्षा
लखनऊ में भारी सुरक्षा-व्यवस्था
मतगणना केंद्रों पर CCTV नहीं: जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह
बिहार में मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा
गोरखपुर में सुरक्षा तैनात
बिहार, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र की विधान परिषद की 28 सीटों पर आज मतगणना हो रही है. इस चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के बीच तीखा मुकाबला है. चार राज्यों में बिहार की आठ, कर्नाटक की चार, महाराष्ट्र की पांच और उत्तर प्रदेश की 11 सीटों के नतीजे आज सामने आएंगे. 
बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना हो रही है. इनमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी सीट शामिल हैं. वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण सीट शामिल है. 
कर्नाटक में विधान परिषद की 4 सीटें हैं. इनमें 2 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. महाराष्ट्र विधान परिषद की 5 सीटे हैं. इनमें 3 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. स्नातक सीटों में औरंगाबाद डिवीजन ग्रेजुएट्स, पुणे डिवीजन ग्रेजुएट्स और नागपुर डिवीजन ग्रेजुएट्स शामिल हैं
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटें हैं. इनमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ डिवीजन ग्रेजुएट्स, वाराणसी डिवीजन ग्रेजुएट्स, आगरा डिवीजन ग्रेजुएट्स, मेरठ डिवीजन ग्रेजुएट्स और इलाहाबाद-झांसी डिवीजन ग्रेजुएट्स सीट शामिल हैं. वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ डिवीजन टीचर्स, वाराणसी डिवीजन टीचर्स, आगरा डिवीजन टीचर्स, मेरठ डिवीजन टीचर्स, बरेली-मुरादाबाद डिवीजन टीचर्स और गोरखपुर-फैजाबाद डिवीजन टीचर्स सीट शामिल हैं.
MLC चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट यहां पढ़ें…
तीन सीटों पर एनडीए की जीत हुई. एक सीट पर जन-सुराज उम्मीदवार की जीत. एक सीट कर निर्दलीय उम्मीदवार की जीत. सारण शिक्षक एमएलसी सीट से निर्दलीय राहुल राज चुनाव जीते. कोसी स्नातक सीट पर बीजेपी उम्मीदवार आगे. दूसरे राउंड गिनती के बाद डॉ एनके यादव 2446 वोटों के साथ आगे हैं.
पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी उम्मीदवार कौस्तुभ गावड़े आगे चल रहे हैं. वहीं, पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में NCP (SP) की उम्मीदवार हर्षदा देशमुख बढ़त बनाए हुए हैं. इस बीच, कांग्रेस के मौजूदा MLC पुतन्ना के चुनाव हारने की खबर है.
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव की मतगणना में बीजेपी के ध्रुव कुमार त्रिपाठी आगे चल रहे हैं. उन्हें अब तक 3,813 वोट मिले हैं, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव को 3,703 वोट मिले हैं. ध्रुव त्रिपाठी ने राजीव यादव पर 110 वोटों की बढ़त बना रखी है. वहीं, समाजवादी पार्टी के संजय त्रिपाठी को 2,744 वोट मिले हैं, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी अजय सिंह को 752 वोट मिले हैं.
बिहार विधान परिषद चुनाव के पूर्णिया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में तीसरे राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी के डॉ. एनके यादव बढ़त बनाए हुए हैं. उन्हें अब तक 7,335 वोट मिले हैं. RJD के नितेश कुमार को 4,977 वोट मिले हैं, जबकि जन सुराज के रजनीश रंजन को 4,328 वोट मिले हैं.
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के ताजा रुझानों के मुताबिक, मेरठ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी के श्रीचंद अग्रवाल आगे चल रहे हैं, जबकि नितिन कुमार तोमर पीछे हैं. वहीं, मेरठ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी के दिनेश गोयल बढ़त बनाए हुए हैं. समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी प्रमेंद्र भाटी पीछे चल रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, प्रमेंद्र भाटी ने अपनी हार स्वीकार कर ली है.
बिहार विधान परिषद चुनाव की मतगणना के बीच मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एक बार फिर जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा, “अभी काउंटिंग शुरू हुई है, वही होगा जो बोले हैं.” आवास खाली करने के सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि पार्टी का हर फैसला उन्हें मंजूर है. उन्हें घर खाली करने के लिए एक महीने का समय दिया गया है और वह तय समय में घर खाली कर देंगे. उन्होंने कहा कि इसमें कोई दिक्कत नहीं है. अनंत सिंह ने कहा कि जनता मालिक है और वही फैसला लेगी. वहीं, नई पार्टी बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी वह इस बारे में कुछ नहीं बताएंगे.
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में बिहार विधान परिषद चुनाव की मतगणना के पहले राउंड में बीजेपी उम्मीदवार नवल किशोर ने बढ़त बना ली है. हालांकि, उनकी बढ़त महज 2 वोटों की है. पहले राउंड की गिनती में नवल किशोर को 1,273 वोट मिले हैं, जबकि RJD उम्मीदवार को 1,271 वोट मिले हैं. मतगणना जारी है.
बिहार विधान परिषद चुनाव के सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतगणना के शुरुआती रुझानों में बीजेपी के बागी उम्मीदवार डॉ. राहुल राज बढ़त बनाए हुए हैं. प्रथम वरीयता के मतों की गिनती में उन्हें अब तक 2,723 वोट मिले हैं. आनंद पुष्कर 2,440 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. डॉ. राहुल राज ने उनसे 283 वोटों की बढ़त बना रखी है. वहीं, जन सुराज के अफाक अहमद को 1,999 वोट मिले हैं, जबकि जयराम यादव 1,708 वोटों के साथ चौथे स्थान पर हैं. फिलहाल मतगणना जारी है.
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव की मतगणना के बीच तीन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से शुरुआती रुझानों की जानकारी मिली है. सूत्रों के मुताबिक, बरेली और मेरठ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में बीजेपी उम्मीदवार आगे बताए जा रहे हैं, जबकि आगरा में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के आगे होने की खबर है. हालांकि, इन रुझानों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि ये आंकड़े उम्मीदवारों की ओर से साझा किए गए हैं.
बिहार विधान परिषद चुनाव के पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में पहले राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार नवल किशोर ने बढ़त बना ली है. हालांकि, उनकी बढ़त महज 2 वोटों की है. पहले राउंड की गिनती में नवल किशोर को 1,273 वोट मिले हैं, जबकि RJD उम्मीदवार को 1,271 वोट मिले हैं. मतगणना जारी है.
बिहार विधान परिषद चुनाव के कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में पहले राउंड की मतगणना के रुझानों में NDA उम्मीदवार डॉ. एनके यादव बढ़त बनाए हुए हैं. उन्हें अब तक 2,493 वोट मिले हैं. इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार नितेश कुमार को 1,769 वोट मिले हैं, जबकि जन सुराज के डॉ. रजनीश रंजन को 1,534 वोट मिले हैं. पहले राउंड में 729 वोट रद्द हुए हैं.
बिहार विधान परिषद चुनाव में तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA समर्थित प्रत्याशी नरेंद्र प्रसाद सिंह ने 594 वोटों से जीत दर्ज की है. हालांकि, जीत की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है. नरेंद्र प्रसाद सिंह को कुल 2,945 वोट मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी भूषण झा को 2,351 और संजय सिंह को 1,967 वोट मिले.

जीत की खबर के बाद नरेंद्र प्रसाद सिंह के समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला. कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया. समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और उन्हें गोद में उठाकर खुशी जताई. मतगणना केंद्र के बाहर जश्न का माहौल रहा.
लखनऊ खंड शिक्षक MLC चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में बीजेपी प्रत्याशी उमेश द्विवेदी बढ़त बनाए हुए हैं. पहले बंडल की गिनती में उन्हें करीब 30 वोटों की बढ़त मिलने की सूचना है. फिलहाल दूसरे बंडल की गिनती भी शुरू हो गई है.
बिहार की आठ सीटों पर विधान परिषद चुनाव के लिए मतगणना जारी है. तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी नरेंद्र प्रसाद सिंह 138 वोटों से आगे चल रहे हैं. यहां महागठबंधन के प्रत्याशी संजय सिंह पीछे चल रहे हैं. 
मतगणना केंद्र के बाहर फाइल के बंडल को लेकर बवाल इतना बढ़ गया कि निर्वाचन आयोग के अधिकारी को बाहर आकर मामले में सफाई देनी पड़ी. लोगों ने आरोप लगाया कि इसमें फॉर्म 16 थे. उन्होंने साफ किया कि वह पीठासीन अधिकारी की डायरी है, फॉर्म 16 नहीं.
यह भी पढ़ें: पटना में काउंटिंग सेंटर पर बवाल, फाइल लेकर निकले कर्मचारी को लोगों ने घेरा, VIDEO
उत्तर प्रदेश की गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान हंगामा मच गया. दरअसल, देवरिया जिले के बनकटा क्षेत्र की एक बैलट बॉक्स की सील टूटी हुई मिली. मामला जैसे ही सामने आया, मतगणना केंद्र पर हलचल मच गई. हालांकि, जिला प्रशासन ने स्थिति को संभाल लिया है.
मामले में प्रत्याशी ने आपत्ति दर्ज कराते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की है. निर्दलीय प्रत्याशी अजय सिंह ने बताया कि स्ट्रांग रूम से निकला एक बॉक्स सील नहीं था और उसे बॉक्स को किनारे रख दिया गया. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यह एक मानवीय भूल हो सकती है.
यह भी पढ़ें: गोरखपुर में MLC चुनाव की कांउटिंग के दौरान हंगामा, बैलट बॉक्स की टूटी मिली सील
उन्होंने कहा, ‘यह मानवीय भूल हो सकती है इसलिए उस बॉक्स को फिलहाल किनारे रख दिया गया है. अंत में उसका निर्णय लिया जाएगा.’
(इनपुट- गजेन्द्र त्रिपाठी)
पटना में मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा हो गया है. दरअसल, मतगणना केंद्र से अंदर से एक कर्मचारी फाइलों का बंडल लेकर बाहर आ रहे थे. इस दौरान वहां मौजूद लोगों और यूट्यूबर्स ने कर्मचारी को घेर लिया और फाइलें खोलने की मांग करने लगे. काफी देर तक धक्का-मुक्की और कहासुनी के बाद वहां मौजूद लोगों ने फाइलों के बंडल खोल दिए. मौके पर फाइलों को लेकर अफरा-तफरी मच गई. कुछ लोगों ने फर्जी वोट के नारे भी लगाए. फाइलों में क्या था और उन्हें बाहर ले जाने का क्या कारण था, इसकी अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. 
(इनपुट- रोहित कुमार सिंह)
 
 
 
 
 
MLC चुनाव की मतगणना के बीच अनंत सिंह के घर पर मिठाइयां बन रही हैं. अनंत सिंह के समर्थकों ने अभी से मिठाइयां बांटना शुरू कर दिया है. अनंत सिंह के समर्थकों का कहना है कि JDU ने उन्हें बाहर कर बहुत ही गलत फैसला लिया है. अनंत सिंह एमएलसी चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन कर रहे थे. उनके समर्थकों ने दावा किया है कि चुनाव में अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार की ही होगी. 
(इनपुट- सुजीत कुमार)
यह भी पढ़ें: क्या अनंत सिंह की होगी जेल वापसी? बस 3 दिन बाद होने वाला है सुप्रीम फैसला
सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल ने आगरा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर पर जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि जब उन्होंने मतपत्रों पर पीठासीन अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं होने का मुद्दा उठाया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. 
उन्होंने कहा, ‘अगर कोई गड़बड़ी सामने आती है, उदाहरण के लिए, अगर फॉर्म 16 में मतदाताओं की एक निश्चित संख्या बताई गई है, लेकिन मतपेटी में 250 के बजाय 400 मतपत्र मिलते हैं तो तय प्रक्रिया के अनुसार ऐसे मतपत्रों को अलग रख दिया जाना चाहिए.’
उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाते हुए कहा, ‘चुनाव आयोग ने शिक्षकों के निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव तीन जगहों पर करवाया; अब और क्या कहा जाए? यह पूरा चुनाव एक ऐसा काला अध्याय है जो शिक्षकों की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचाता है’.
#WATCH | Agra, Uttar Pradesh: SP candidate Aakash Agrawal says, “The Election Commission observer—the Returning Officer (RO) for the Agra constituency—failed to provide me with any information regarding two specific issues. I pointed out that the ballot papers lack the signature of any presiding officer; he remained silent on this matter… Furthermore, if a discrepancy arises—for instance, if Form 16 indicates a specific number of voters, yet 400 ballot papers are found in the ballot box instead of the expected 250—the established procedure dictates that such ballots must be set aside… The Election Commission conducted the teachers’ constituency election in three locations; what more is there to say? This entire election—the 2026 teachers’ constituency election—represents a dark chapter that undermines the dignity and respect of teachers…”

 
गोरखपुर में सपा उम्मीदवार संजययन त्रिपाठी ने अपनी जीत को लेकर भरोसा जताया है. उन्होंने कहा कि इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले लगभग 9-10% ज्यादा मतदान हुआ है. उन्होंने कहा कि उन्होंने शिक्षकों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है. इसमें पुरानी पेंशन योजना बहाल करना और बिना सरकारी सहायता वाले संस्थानों में काम करने वाले शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय देना शामिल है. उनका कहना है कि यह मुद्दे उनके लिए बहुत जरूरी हैं.
#WATCH | Gorakhpur: Samajwadi Party candidate Sanjayan Tripathi says, “We are confident of our victory, and the reason for this confidence is the high voter turnout. Compared to the previous election, polling has increased by approximately 9–10%… No teachers’ leader had raised questions about the issues. They are the restoration of the Old Pension Scheme and the provision of a respectable honorarium for teachers working in unaided institutions. I have raised these issues prominently…It was a coincidence that I am a Samajwadi Party candidate, and these issues were equally important to me.”
 
मंगलवार को कर्नाटक की चार और महाराष्ट्र की पांच सीटों पर भी MLC चुनाव के लिए मतगणना जारी है. यहां मतगणना केंद्रों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है.
कर्नाटक में विधान परिषद की 4 सीटें हैं. इनमें 2 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. महाराष्ट्र विधान परिषद की 5 सीटे हैं. इनमें 3 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं.
बिहार में जेडीयू से हाल ही में निष्कासित नेता अनंत सिंह के घर के बाहर जश्न की तैयारी चल रही है. अनंत सिंह ने जन सुराज के एमएलसी उम्मीदवार अनुज सिंह के लिए प्रचार किया था. अब उन्हें अनुज सिंह की जीत की उम्मीद है. इसी को लेकर अनंत सिंह के आवास के बाहर टेंट लगाए जा रहे हैं और जश्न की तैयारियां की जा रही हैं. 
 
#WATCH | Patna, Bihar: Preparations for celebrations are underway at JD(U) expelled MLA Anant Singh’s residence, anticipating a victory for the Jan Suraaj candidate, Anuj Singh, for the Mokama MLC seat. https://t.co/OsxhX3MwBH
 
गोरखपुर के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों मतगणना के लिए मतगणना केंद्र के आसपास कड़ी सुरक्षा की गई है. भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. 
#WATCH | Gorakhpur, Uttar Pradesh: Security tightened around the vote-counting centre for the vote counting of UP Legislative Council Graduates’ and Teachers’ constituency votes. https://t.co/2HqRYEqFBB
 
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव की मतगणना के लिए लखनऊ में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी की गई है. स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतों की गिनती के लिए रमाबाई रैली मैदान के आसपास सुरक्षा काफी टाइट की गई है. यहां बैरिकेडिंग की गई है. साथ ही, भारी संख्या में पुलिसबलों की तैनाती भी हुई है. 
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: Security tightened around the Ramabai rally ground for the vote counting of UP Legislative Council Graduates’ and Teachers’ constituency votes, with multi-layered barricading and deployment of police personnel. https://t.co/ZWx8nwoWte
 
जन सुराज के एमएलसी चुनाव प्रत्याशी अनुज सिंह ने अपनी जीत को लेकर भरोसा जताया है. उनका कहना है कि मतदाताओं ने अपना फैसला कर लिया है और उन्हें विश्वास है कि उनकी जीत होगी. उन्होंने कहा, ‘जन सुराज पटना ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र की सीट बड़े अंतर से जीतने जा रही है.’ वहीं, उन्होंने मतगणना को लेकर भी कुछ सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि जिन जगहों पर मतगणना हो रही है वहां कोई CCTV कैमरा नहीं लगा है. उन्होंने इसे लेकर चिंता जताई है. उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर के सामने यह बात रखी है. 
वहीं, अनुज सिंह ने मतगणना केंद्रों की स्वच्छता को लेकर भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा, ‘जहां इतनी महत्वपूर्ण गिनती हो रही है, वहां काउंटिंग एजेंटों के बैठने की जगह बहुत गंदी है और वहां से बदबू आ रही है.’  (इनपुट- शशि भूषण)
#WATCH | Patna, Bihar: Jan Suraaj MLC candidate Anuj Singh says, “The voters have made their decision. Jan Suraaj is set to win the Patna Graduates’ constituency seat by a significant margin… In the area where the counting takes place, there are no CCTV cameras installed. This is not right; we are feeling a bit apprehensive. There absolutely must be CCTV cameras there… We have raised this with the Returning Officer… At a location where such a critical counting process is taking place, the area where the counting agents are stationed is filthy and reeks of a foul odor. And there are no CCTV cameras. It is only natural to feel uneasy…”
 
पटना स्नातक और पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से बिहार विधान परिषद चुनावों के लिए बांकीपुर गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में मतगणना होनी है. यहां भारी पुलिस और सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. मौके पर हेल्प डेस्क भी बनाया गया है. 
#WATCH | Patna, Bihar: Vote counting for the Bihar Legislative Council elections from the Patna Graduate and Patna Teachers’ constituencies will take place today at Bankipur Government Girls’ Higher Secondary School. https://t.co/qLGQ5Xk0S2
 
गोरखपुर में मतगणना से पहले ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. यहां कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की गई है. साथ ही पुलिस बल की भी तैनाती की गई है. 
#WATCH | Gorakhpur, UP: Security tightened around the counting centre ahead of MLC vote counting, with multi-layered barricading and deployment of police. https://t.co/ex274JdkYf
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News