Sitamarhi News: सुरसंड। भारत-नेपाल सीमा के भिट्ठामोड़ चेकपोस्ट के पास एसएसबी की 51वीं वाहिनी के जवानों ने एक नाबालिग लड़की को रेस्क्यू कर उसके साथ जा रहे 18 वर्षीय युवक को अभिरक्षा में लिया है। खुफिया सूचना के आधार पर नियमित जांच के दौरान दोनों को रोका गया। मिली जानकारी के अनुसार, सीमा स्तंभ संख्या 301 के नजदीक भारतीय क्षेत्र में करीब 15 मीटर अंदर दोनों भारत से नेपाल की ओर जा रहे थे। संदेह होने पर जवानों ने उन्हें रोककर पूछताछ की। युवक की पहचान सीतामढ़ी जिले के परिहार थाना क्षेत्र निवासी के रूप में हुयी है। नाबालिग लड़की की पहचान गोपनीय रखी गई है।
प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे शादी करने के इरादे से घर से निकले थे। परिजनों की सहमति नहीं मिलने के कारण नेपाल जाकर शादी करने की योजना बनाई थी। घटना की जानकारी भिट्ठा थाना पुलिस और सीतामढ़ी के गैर-सरकारी संगठन न्याय नेटवर्क को दी गई। संगठन की प्रतिनिधि की मौजूदगी में एसएसबी ने दोनों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए भिट्ठा थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नाबालिग की सुरक्षा और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उसकी पहचान संबंधी विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play