Rashmi Singh
Published: 27-10-26 13:03 (Modified at 27-10-26 14:35 )
MLC Election Result 2026: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतगणना जारी है. मंगलवार सुबह 8 बजे शुरू हुई गिनती के साथ ही उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों की नजरें नतीजों पर टिकी हैं. उत्तर प्रदेश की 11 और बिहार की 8 सीटों पर मुकाबले को लेकर खास चर्चा है. वहीं, महाराष्ट्र के पुणे में मतपेटियों की सील को लेकर आपत्ति जताए जाने के बाद कुछ समय के लिए मतगणना रोकनी पड़ी. हालांकि, अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद गिनती दोबारा शुरू कर दी गई.
चार राज्यों में विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की कुल 28 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था. अब 27 अक्टूबर को मतगणना के जरिए उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा. इनमें उत्तर प्रदेश की 11, बिहार की 8, महाराष्ट्र की 5 और कर्नाटक की 4 सीटें शामिल हैं. मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए है.
ये भी पढ़ें- Om Birla की मौजूदगी में सजी BRICS की शानदार शाम! Dr. Jagdeesh Chandra समेत दिग्गज हस्तियां हुई शामिल
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें