दुबई में सोने के रास्ते पर चलेंगे लोग, जल्द खुलेगा दुनिया का पहला 24 कैरेट गोल्ड वॉकवे, देखें खासियत – Bharat24live

Shreeom Singh
Date: 27-10-26 13:25
दुबई: दुबई में जल्द ही लोग सोने से बने रास्ते पर चल सकेंगे. यहां 24 कैरेट सोने से बना एक खास वॉकवे तैयार किया जा रहा है, जिसे इस साल के अंत तक खोले जाने की योजना है. गल्फ टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई गोल्ड डिस्ट्रिक्ट का दावा है कि यह अपनी तरह का पहला और दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड वॉकवे होगा. इस अनोखे प्रोजेक्ट को लेकर अभी से लोगों में उत्सुकता है.
दुबई गोल्ड डिस्ट्रिक्ट के कमर्शियल सेक्टर के सीनियर डायरेक्टर राशिद अल हरमौदी ने बताया कि इस रास्ते को अगले दो महीनों में खोला जा सकता है. इसका मकसद दुबई आने वाले पर्यटकों को एक अलग तरह का अनुभव देना है. उन्होंने यह जानकारी एक कार्यक्रम में दी, जहां हाथ से बनाए गए पारंपरिक सोने के झुमकों के लिए बनाए गए दो नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का जश्न मनाया गया.
दो महीने में खुल सकता है गोल्ड वॉकवे
राशिद अल हरमौदी के मुताबिक, गोल्ड वॉकवे दुबई को सोने के कारोबार और पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में स्थापित करने की योजना का हिस्सा है. यहां आने वाले पर्यटक इस सुनहरे रास्ते पर चलने का अनुभव ले सकेंगे. इसके अलावा, दुबई में सोने और आभूषणों से जुड़ी एक बड़ी प्रदर्शनी आयोजित करने की योजना भी है. इसका लक्ष्य इसे मध्य पूर्व के प्रमुख व्यापारिक आयोजनों में शामिल करना है.
تستعد #دبي لإطلاق مشروع سياحي جديد في «حي دبي للذهب»، يتمثل في إنشاء ممشى مصنوع من الذهب عيار 24 قيراطاً، يُتوقع افتتاحه قبل نهاية عام 2026، ليكون الأطول عالمياً من نوعه، وفقاً لتصريحات راشد الهرمودي، المدير الأول بالقطاع التجاري في الحي، لصحيفة «#الإمارات اليوم» #جريدة_الوحدة @alwahdanewsuae https://t.co/cw7o3yrsfn
दुबई में सोने के कारोबार में भी बढ़ोतरी
दुबई गोल्ड डिस्ट्रिक्ट में सोने के कारोबार से जुड़ी कंपनियों की संख्या भी बढ़ रही है. जनवरी 2026 से यहां काम शुरू करने वाले थोक सोना कारोबार के कार्यालयों में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वहीं, सोना, आभूषण, कीमती पत्थरों और महंगी घड़ियों के नए स्टोरों की संख्या 15 प्रतिशत बढ़ी है.
अल हरमौदी ने कहा कि कारोबार से जुड़ी कंपनियों की बढ़ती मांग को देखते हुए जिले का विस्तार किया जा रहा है. गोल्ड वॉकवे और नए व्यापारिक प्रोजेक्ट के जरिए दुबई सोने के कारोबार के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा देना चाहता है.
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News