Maharajganj News: नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा कस्बे में छुट्टा कुत्तों की भरमार इस कदर हो चुकी है कि लोग कुत्तों का झुंड देखकर रास्ता बदल दे रहे हैं। कस्बे के 25 वार्ड में कोई ऐसा जगह नहीं बची होगी जहां एक साथ दर्जनों की संख्या कुत्तों की संख्या न दिखे। हर तरफ कुत्ते झुंड बनाकर दौड़ते दिखाई पड़ रहे हैं। कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बावजूद जिम्मेदार बड़ी घटना का इंतजार कर रहे हैं।कस्बे के मुख्य सड़क से लेकर अंदर के रास्तों में हर समय कुत्तों का झुंड देखा जा सकता है। कुत्तों का आतंक भी काफी हद तक बढ़ चुका है।
जिससे लोग डरे सहमे भी रह रहे हैं। अधिकांश लोग कुत्तों का झुंड देखकर रास्ता बदल दे रहे हैं। देर शाम होने के बाद तो खतरा और बढ़ जा रहा है । बाइक साइकिल या फिर पैदल चलने वालों को कुत्ते दौड़ना शुरू कर दे रहे हैं। लोग जान जोखिम में डालकर उन रास्तों से आवागमन करने को मजबूर हो रहे हैं। ज्यादातर लोग ऐसे भी हैं जो बच्चों को घर से निकलने नहीं दे रहे हैं कि कहीं वह कुत्ते का शिकार ना हो जाए। नागरिकों का कहना है कि जिस तरह कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है और जिम्मेदार मौन धारण किए हुए हैं।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play