राजस्थान पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान जारी है। सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। हालांकि, कुछ जगहों पर मतदान की रफ्तार धीमी रही।
मतदान के लिए 97 केंद्र बनाए
फूलियाकलां क्षेत्र में पंचायत समिति के 15 सदस्यों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। हर मतदाता दो वोट डाल रहा है। इनमें एक वोट जिला परिषद सदस्य और दूसरा वोट पंचायत समिति सदस्य के लिए है। प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए 97 केंद्र बनाए हैं।
पंचायत चुनाव के अगले चरण में 30 अक्टूबर को सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान होगा। इस चरण में भी मतदाता दो वोट डालेंगे। एक वोट वार्ड पंच और दूसरा सरपंच पद के उम्मीदवार के लिए होगा। मतदान के बाद उसी दिन शाम को वोटों की गिनती की जाएगी।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.