बिलाड़ा| आरोग्य भारती की जिला स्तरीय बैठक माधव सेवा भारती संघ कार्यालय में हुई। भगवान धन्वंतरि के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना से बैठक की शुरुआत हुई। राष्ट्रीय प्रमुख आरोग्य मित्र प्रशिक्षण संजीव कुमार ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। अध्यक्
बैठक में व्यक्ति, परिवार और गांवों तक स्वास्थ्य जागरूकता पहुंचाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य का अर्थ केवल बीमारियों से मुक्ति नहीं, बल्कि शारीरिक, मानसिक और सामाजिक संतुलन भी है। इस अवसर पर मुकेश कुमार टेलर, ज्ञानेश्वर, जयदीप सहित आरोग्य भारती के कार्यकर्ता एवं अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.