Bihar MLC Election Result LIVE: पटना स्नातक सीट से अनंत सिंह को डबल शॉक, JDU के नीरज आगे; जन सुराज का बुरा हाल – Jagran

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों में से 4 सीटों के रिजल्ट आ चुके हैं, 4 पर अब भी वोटों की गिनती शुरू है। इस लाइव ब्लॉग में पल-पल की अपडेट दी जा रही है। 
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में MLC Election 2026 के रिजल्ट आना शुरू हो गए हैं। तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र सिंह, पटना शिक्षक सीट से राजद के संजीव कुमार, दरभंगा शिक्षक सीट से जनसुराज और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. राहुल राज चुनाव जीत चुके हैं। 4 सीटों पर अब भ काउंटिंग जारी है। 

इस रिजल्ट से मोकामा विधायक अनंत सिंह की प्रतिष्ठा भी जुड़ी है, क्योंकि पटना स्नातक सीट से जदयू प्रत्याशी नीरज सिंह का विरोध करने पर उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन किया था।  
दैनिक जागरण के इस लाइव ब्लॉग में हम Bihar MLC Election Result 2026  की पल-पल की अपडेट दे रहे हैं, तो बने रहें हमारे साथ।
MLC चुनाव नतीजों पर पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से JDU उम्मीदवार नीरज कुमार ने कहा कि धनबल और बाहुबल के सामने हमारा कार्यकर्ता नहीं झुका है। प्रथम वरीयता की गणना में NDA को बढ़त मिली है। द्वितीय वरीयता में भी हम आगे रहेंगे। 
Patna, Bihar: On Graduate MLC election, JDU candidate Neeraj Kumar says, “In the Patna Graduate Constituency, which was considered a hot seat, I was ahead by 2,200-plus votes in the first preference. I am confident that as per the Election Commission’s prescribed procedure, second-preference votes will also be counted, and I will remain ahead. This was my fourth election, so naturally, there were many challenges. Despite those challenges, thanks to the love and dedication of the party workers…”
Kosi Graduate MLC Result Live: कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र पर 11 राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी डॉ एन के यादव को 24075 मत मिले हैं, जबकि राजद प्रत्याशी नितेश यादव को 18535 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं जनसुराज प्रत्याशी रजनीश रंजन को 15306 मत प्राप्त हुए हैं। 
राजद प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार को 4487 मत मिले। वहीं भाजपा प्रत्याशी नवल किशोर यादव को 3430 मत मिले। 1057 मतों से राजद प्रत्याशी विजयी हुए।
पटना स्नातक निर्वाचन से जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार 23 सौ वोटों से आगे चल रहे हैं।
अंतिम आंकड़ों में डॉ. संजीव कुमार ने 4487 मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि नवल किशोर यादव को 3430 मत मिले। शुरुआती बढ़त के बाद भाजपा प्रत्याशी का पीछे रह जाना मतगणना के दौरान चर्चा का विषय बना रहा।
इस चुनाव में जनसुराज की प्रत्याशी डॉ. दिव्या ज्योति तीसरे स्थान पर रहीं। मुख्य मुकाबला राजद और भाजपा के प्रत्याशियों के बीच रहा। डॉ. संजीव कुमार की जीत के बाद पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में राजनीतिक समीकरण बदलने के संकेत मिले हैं।
11 राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी डॉ एन के यादव को 24075 मत मिले हैं । जबकि राजद प्रत्याशी नितेश यादव को 18535 मत प्राप्त हुए हैं ।
मतगणना के शुरुआती दौर में मुकाबला करीबी दिख रहा था। रात 11 बजे तक प्राप्त आंकड़ों में भाजपा के नवल किशोर यादव 3199 मतों के साथ आगे थे, जबकि राजद के डॉ. संजीव कुमार को 3149 मत मिले थे। उस समय भाजपा प्रत्याशी 50 मतों से आगे चल रहे थे।
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव परिणाम में बड़ा उलटफेर हुआ है। राजद के प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार ने भाजपा के दिग्गज प्रत्याशी नवल किशोर यादव को 1057 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। इस परिणाम के साथ ही नवल किशोर यादव के तीन दशक पुराने चुनावी वर्चस्व का अंत हो गया। वह लगातार पांच बार इस सीट से चुनाव जीत चुके थे। इस बार मतदाताओं ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए डॉ. संजीव कुमार के पक्ष में अपना समर्थन जताया।
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में राजद के डॉ. संजीव कुमार ने रचा इतिहास, जनसुराज की डॉ. दिव्या ज्योति तीसरे स्थान पर
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव परिणाम में बड़ा उलटफेर हुआ है। राजद के प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार ने भाजपा के दिग्गज प्रत्याशी नवल किशोर यादव को 1057 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। इस चुनाव में जनसुराज की प्रत्याशी डॉ. दिव्या ज्योति तीसरे स्थान पर रहीं। मुख्य मुकाबला राजद और भाजपा के प्रत्याशियों के बीच रहा।

राजग- सर्वेश कुमार- 5506
राजद अनिल कुमार झा- 4616,
जनसुराज — मोहम्मद इम्तियाज- 2628
कांग्रेस — रजनीकांत पाठक– 1511
सर्वेश कुमार 890 मतों से आगे
दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जनसुराज के सुरेश प्रसाद राय जीते, आधिकारिक घोषणा नहीं
दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जनसुराज समर्थित सुरेश प्रसाद राय चुनाव जीत गए हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी डा. मदन मोहन झा अपने समर्थकों संग मतगणना परिसर से बाहर निकल गए  हैं। वहीं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दूसरे चरण के मतों की गिनती समाप्त हो गई। आधिकारिक जानकारी के अनुसार,  इनमें राजग समर्थित सर्वेश कुमार को 3695, राजद के अनिल कुमार झा को 3220  एवं जनसुराज के मोहम्मद इम्तियाज को 1819 मत मिले हैं।
तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दूसरे राउंड की गिनती के बाद ब्रजवासी की बढ़त कम हो गई है।
वंशीधर ब्रजवासी : 2813+2100
जेडीयू के अभिषेक झा : 1739+2150
राजद उम्मीदवार डा. रश्मि विनायक गौतम : 1407+1688
कोसी स्नातक मतगणना  
छठा राउंड (कुल वोट)
——————————-
डॉ एन के यादव (बीजेपी)-14602
नितेश यादव (राजद)-9746
रजनीश रंजन(जनसुराज)-9094
मनोज जायसवाल(कांग्रेस)-1544
-इसप्रकार भाजपा के 
Patna Graduate MLC Result Live: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के वोटों की गिनती जारी है। प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती में राजद के दिलीप पटेल 72 मतों से आगे हैं। 
बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट की सभी सीटों के रुझान और रिजल्ट सामने आ चुके हैं। इसमें 1 सीट पर बीजेपी और 1 पर निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई है। वहीं जेडीयू अभी कोई सीट न तो जीत पाई और न ही किसी पर आगे है, जबकि राजद और जनसुराज 1-1 सीटों पर आगे है। 
 
विधान परिषद की सभी 8 सीटों का हाल
स्नातक कोटे की सीटें
शिक्षक कोटे की सीटें
Tirhut Graduate MLC Result Live: तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय वंशीधर ब्रजवासी आगे चल रहे हैं। जेडीयू के अभिषेक झा दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, राजद उम्मीदवार डॉ. रश्मि विनायक गौतम तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।
ब्रजवासी- 2813 वोट।
अभिषेक झा -1739 वोट।
रश्मि गौतम – 1407 वोट।
पटना शिक्षक निर्वाचन सीट से बीजेपी प्रत्याशी नवल किशोर यादव आगे हो गए हैं। प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती में उन्हें 3199 मत मिले, जबकि राजद के डॉ. संजीव कुमार को 3149 वोट मिले।
Darbhanga Graduate MLC Result Live: बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रथम चरण के मतों की गिनती समाप्त हो गई। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 6,998 मत पत्रों में से 551 अमान्य करार दिए गए हैं, जबकि 6,447 मत पत्रों की गिनती हुई है। इनमें NDA समर्थित सर्वेश कुमार को 1884, महागठबंधन के अनिल कुमार झा को 1667 एवं जनसुराज के मोहम्मद इम्तियाज को 935 मत मिले हैं।
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र दोनों सीटों पर रिजल्ट पल-पल बदल रहा है। हालांकि आधिकारिक आंकडों के आखिरी अपडेट के अनुसार, दोनों सीटों पर राजद प्रत्याशी आगे थे। वहीं, पटना स्नातक सीट से जदयू प्रत्याशी नीरज सिंह और शिक्षक सीट से बीजेपी के नवल पीछे चल रहे थे।
पटना में काउंटिंग हाल के अंदर भाजपा प्रत्याशी नवल किशोर यादव और राजद प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार के समर्थक भिड़ गए। एक मतपत्र को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद प्रशासन ने दोनों के समर्थकों को हटाया।
Kosi Graduate MLC Result Live: कोसी स्नातक निर्वाचन सीट पर चार राउंड के बाद रिजल्ट:
डॉ. एन के यादव (बीजेपी)-9564
नितेश यादव (राजद)-6212
रजनीश रंजन(जनसुराज)-6209
मनोज जायसवाल(कांग्रेस)-1214
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत पर कहा, “यह एनडीए की जीत है। एनडीए की जीत पहले से ही संभावित थी और सभी लोग यही उम्मीद कर रहे थे।”


बिहार में MLC चुनाव कैसे होता है? 5 कैटेगरी की 75 सीट के लिए आम मतदाता नहीं देते वोट


पटना शिक्षक निर्वाचन में राजद के डॉ. संजीव कुमार ने बनाई बढ़त। संजीव कुमार दो राउंड के बाद भाजपा के नवल किशोर यादव से 48 वोट से आगे।
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. राहुल राज ने जीत दर्ज की है। उन्होंने आनंद पुष्कर को शिकस्त दी है।
पटना स्नातक चुनाव की मतगणना के ताजा रुझानों में राजद के दिलीप पटेल 2,167 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। जदयू के उम्मीदवार नीरज कुमार को 2,149 वोट मिले हैं और वे दिलीप पटेल से 18 वोटों से पीछे हैं, जबकि जन सुराज के अनुज सिंह 1,504 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के डॉ. एन के यादव आगे चल रहे हैं। 3 राउंड की गिनती के बाद रिजल्ट: 
तीसरा राउंड (कुल वोट)
डॉ एन के यादव (बीजेपी)-7335
नितेश यादव (राजद)-4947
रजनीश रंजन(जनसुराज)-4328
मनोज जायसवाल(कांग्रेस)-901
पटना शिक्षक निर्वाचन से राजद के प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार ने बाहर निकल कर खुद की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि उन्हें 1274 वोट आया है और नवल किशोर यादव को 1242 वोट आया है। प्रथम वरीयता में शिक्षकों ने उन्हें काफी प्यार दिया है और उन्हें पूरा विश्वास है कि द्वितीय वरीयता में भी वह बढ़त बनाएंगे।
 
 #WATCH मुजफ्फरपुर, बिहार: तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से MLC चुनाव में विजयी उम्मीदवार नरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा, “आज की जीत NDA घटक दलों के कार्यकर्ताओं, नेताओं की जीत है। ये जीत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की जीत है…सरकार शिक्षकों के हित में काम करेगी जिसका नतीजा है कि शिक्षकों ने सरकार पर भरोसा किया और जीत दिलाने का काम किया।”
मोकामा विधायक अनंत सिंह ने बिहार MLC चुनाव पर कहा, “हम जीतेंगे। हमने जैसा कहा है वैसा ही होगा।” JDU द्वारा 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किए जाने पर उन्होंने कहा, “हमें कोई परेशानी नहीं है। (सरकारी आवास को) खाली कर देंगे। पार्टी जो भी निर्णय लेगी हम तैयार हैं। हमें कोई समस्या नहीं है। जनता मालिक है।”
#WATCH | Patna | On the Bihar MLC elections, JD(U) expelled MLA Anant Singh says, “We will win. Just as we have said, so it will be…” On being expelled from the party, he says, “We have no trouble. (We will) vacate (the government accommodation). Whatever decision the party takes, we are prepared. We have no problem. The public is the owner…”
पटना शिक्षक निर्वाचन से भाजपा प्रत्याशी नवल किशोर मात्र 2 वोट से आगे चल रहे हैं। पहली वरीयता के 3000 मतों कि गनती के बाद रिजल्ट:
1271 वोट संजीव कुमार- राजद
1273 नवल किशोर- भाजपा
Kosi MLC Election Result 2026: कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के डॉ. एन के यादव आगे चल रहे हैं। 2 राउंड की गिनती के बाद रिजल्ट: 
-इसप्रकार भाजपा के डॉ एन के यादव राजद के नितेश यादव से 678 मतों से आगे।
दरभंगा शिक्षक सीट से जनसुराज समर्थित प्रत्याशी सुरेश प्रसाद राय पांच सौ मतों से विजय हुए हैं, लेकिन इसकी अब तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
पटना में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के वोटों की गिनती जारी है। इस बीच पार्टियों के समर्थक काउंटिंग सेंटर के बाहर डेटे हुए हैं। 
Kosi Vidhan Parishad Chunav Result: कोसी स्नातक सीट से भाजपा के डॉ ऐन के यादव, राजद के नितेश यादव से 724 मतों से आगे चल रहे हैं। 
प्रथम राउंड के वोट
दरभंगा के लहेरियासराय खेल भवन में काउंटिंग के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार डॉ मदन मोहन झा और जनसुराज उम्मीदवार डॉ सुरेश राय के काउंटिंग एजेंट के बीच शुरू हुई बहसमारपीट में बदल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने काउंटिंग एजेंटो को हिरासत में लिया है।
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की मतगणना में प्रथम वरीयता के मतों में डॉ. राहुल राज बढ़त बनाए हुए हैं। अब तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, उन्हें 2723 मत मिले हैं। वहीं, आनंद पुष्कर 2440 मतों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
अफाक अहमद को 1999 और जयराम यादव को 1708 मत प्राप्त हुए हैं। हालांकि, प्रथम वरीयता के मतों की गिनती में कोई भी प्रत्याशी जीत के लिए आवश्यक मतों का आंकड़ा हासिल नहीं कर सका है। ऐसे में अब द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
डॉ राहुल राज निर्दलीय प्रत्याशी हैं। यह भाजपा के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य थे, लेकिन शिक्षक निर्वाचन का चुनाव लड़ने के कारण भाजपा ने उन्हें 6 वर्षों के लिए पार्टी से निकाल दिया है।
Bihar MLC Winners List 2026: तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के नरेंद्र प्रसाद सिंह 600 वोटों से जीत गए हैं। वहीं, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए अब तक वोटों की गिनती शुरू नहीं हो सकी है। अभी मतपेटी ही खुल रही है। इसके बाद सभी का बंडल बनाया जाएगा। फिर मतगणना शुरू होगी।
तिरहुत ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार बी मोहन कुमार का कहना है कि चुनाव तो आते-जाते रहेंगे, हार-जीत भी होती रहेगी, यह कोई बड़ी बात नहीं है। जिस मकसद के लिए इस चुनाव में खड़ा हुआ हूं, उसे मैं कभी नहीं भूलूंगा।
तिरहुत शिक्षक निर्वाचन पर बीजेपी समर्थित प्रत्याशी नरेंद्र सिंह की 600 वोटों से जीत हो गई है। काउंटिंग सेंटर के बाहर कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।  
तिरहुत शिक्षक निर्वाचन में वोटों की गिनती पूरी हो गई है। भाजपा समर्थित उम्मीदवार नरेंद्र प्रसाद सिंह आगे चल रहे हैं। उनके विजयी होने की संभावना है। घोषणा होना अभी बाकी है।
तिरहुत में काउंटिंग सेंटर के बाहर नजारा https://t.co/7BLpNdxnDb
दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जनसुराज के सुरेश प्रसाद राय आगे, कांग्रेस के डॉ. मदन मोहन झा दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। 
एसपी रे (जेएसपी)- 2193
मदन मोहन झा (कांग्रेस) – 1872
राम देव राय – 1187
घनश्‍याम राय – 654

 
तिरहुत शिक्षक निर्वाचन में उलटफेर। वर्तमान एमएलसी सीपीआई समर्थित उम्मीदवार हारे। अब भाजपा समर्थित उम्मीदवार नरेंद्र प्रसाद सिंह और निर्दलीय उम्मीदवार भूषण कुमार झा में टक्कर।
डॉ. नरेंद्र प्रसाद सिंह, भाजपा : 2298
भूषण कुमार झा, निर्दलीय : 2015
डॉ. संजय कुमार सिंह, सीपीआई : 1952
दरभंगा शिक्षक निर्वाचन में कुल 7753 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है, पहले चरण की गिनती चल रही है।
पटना स्नातक और पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों से पहले, बांकीपुर में मतगणना केंद्र के बाहर जन सुराज के कार्यकर्ताओं और सरकारी कर्मचारियों के बीच हंगामा हो गया। समर्थक कर्मचारी के द्वारा फाइल के बंडल ले जाने का विरोध कर रहे थे।
तिरहुत शिक्षक निर्वाचन से भाजपा समर्थित उम्मीदवार की बढ़त कायम। 11 में से सात उम्मीदवार बाहर हो गए हैं। अब चार उम्मीदवारों में फैसला होगा।जनसुराज समर्थित उम्मीदवार श्याम नंदन यादव की दूसरी वरीयता के वोटों की गिनती हो रही है। यह है परिणाम :
डॉ. नरेंद्र प्रसाद सिंह, भाजपा: 1931
डॉ. संजय कुमार सिंह, सीपीआई: 1769
भूषण झा, निर्दलीय: 1710
श्याम नंदन राय, जनसुराज: 1458
पटना स्नातक सीट से जदयू प्रत्याशी नीरज सिंह ने जीत का दावा किया है। समर्थकों ने संघनाद कर जीत का संदेश दिया और नारेबाजी की। 
तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कुल 7017 वोट वैध हैं। अब जिस उम्मीदवार को दूसरी या तीसरी वरीयता से 3510+1 यानी 3511 वोट पहले मिल जाएँगे वे विजयी होंगे। पहली वरीयता के वोटों की गिनती के बाद परिणाम:
डॉ. नरेंद्र प्रसाद सिंह, भाजपा: 1877
डॉ. संजय कुमार सिंह, सीपीआई: 1712
भूषण झा, निर्दलीय: 1545
श्याम नंदन राय, जनसुराज: 1325
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में मतपत्रों के बंडल तैयार करने और उनकी छंटाई की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रथम वरीयता के मतों की गिनती शुरू कर दी गई है। मतगणना केंद्र पर तैनात कर्मी मतपत्रों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत छांटने में जुटे हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला सामने आने की प्रक्रिया आगे बढ़ने लगी है।
बिहार विधान परिषद चुनाव का पहला रुझान आ गया है। तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में पहले राउंड की गिनती के बाद भाजपा समर्थित उम्मीदवार नरेंद्र सिंह आगे चल रहे हैं।
प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती का परिणाम
डॉ. नरेंद्र प्रसाद सिंह, भाजपा: 1877
डॉ. संजय कुमार सिंह, सीपीआई: 1712
भूषण झा, निर्दलीय: 1545
श्याम नंदन राय, जनसुराज: 1325
 
बिहार में MLC Election 2026 के लिए जारी वोटों की गिनती के बीच सोशल मीडिया पर नीरज कुमार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें पटना स्नातक सीट से जदयू के प्रत्याशी नीरज कुमार के अभी से ही जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनका एक समर्थक शंखनाद करते हुए नजर आ रहा है।
केंद्र के बाहर पोल्ड मतपेटिका संग्रह पंजी लेकर बाहर जा रहे कर्मचारी को राजद समर्थकों ने रोका। यह फाइलों का बंडल एक कपड़े में बंद था, जिसे समर्थक दिखाने की मांग कर रहे थे। फाइल दिखाने के बाद कर्मियों को ले जाने दिया गया।
मोकामा के विधायक अनंत सिंह के आवास पर जश्न शुरू हो गया, क्योंकि उनके समर्थकों ने JD(U) के नीरज कुमार के खिलाफ जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह की जीत पर भरोसा जताया।
Patna, Bihar: Celebrations began at Mokama MLA Anant Singh’s residence as his supporters expressed confidence in Jan Suraaj candidate Anuj Singh’s victory over JD(U)’s Neeraj Kumar https://t.co/Qbhvu7KC5w
पटना (शिक्षक) सीट से राजद प्रत्याशी डा. संजीव कुमार सिंह ने मतगणना हाल में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने की शिकायत की है। निर्वाची पदाधिकारी-सह-प्रमंडलीय आयुक्त को पत्र के जरिए उन्होंने अविलंब कैमरा लगाने की मांग की है। पत्र की प्रतिलिपि प्रतिलिपि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार और भारत निर्वाचन आयोग को भेजी गई है।
तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पहले राउंड की गिनती शुरू हो गई है। बंडल बनाये जाने का काम पूरा हो गया है। कुछ देर में रुझान मिल जाएगा। स्नातक  
RJD के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार डॉ. संजीव ने कहा कि छोटे चुनावों में भी CCTV कैमरे लगाए जाते हैं। यहां तक कि वार्ड सदस्य के चुनावों में भी मतगणना हॉल में CCTV कैमरे मौजूद रहते हैं, तो फिर आप यहां इन्हें क्यों नहीं लगा रहे हैं? आपका मकसद क्या है? उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को सुलझाया जा सकता है। वायर लगी हुई है, सीसीटीवी कैमरा लगाया जा सकता है।
MLC के 8 सीटों पर काउंटिंग के बीच जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह की जीत की उम्मीद में, जेडी(यू) से निकाले गए विधायक अनंत सिंह के आवास पर जश्न की तैयारियां चल रही हैं।जीत के जश्न मनाने के लिए अनंत सिंह के घर पर पंडाल बनाया गया है मिठाइयां भी बड़े पैमाने पर बनाई गई हैं। 
#WATCH | Patna, Bihar: Preparations for celebrations are underway at JD(U) expelled MLA Anant Singh’s residence, anticipating a victory for the Jan Suraaj candidate, Anuj Singh, for the Mokama MLC seat. https://t.co/OsxhX3MwBH
पटना शिक्षक MLC निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज की उम्मीदवार दिव्या ज्योति ने कहा, “मुझे पूरा भरोसा है कि हम बहुत बड़े अंतर से जीतेंगे।” दिव्या ज्योति ने कहा कि आज जब हमारी टीम के सदस्य काउंटिंग रूम में गए, तो उन्होंने बताया कि वहां कोई CCTV कैमरा नहीं लगा है। वहां CCTV कैमरे होने चाहिए। अगर आप चाहते हैं कि नतीजे निष्पक्ष हों और आप पर या चुनाव आयोग पर कोई सवाल न उठे, तो फिर आप CCTV से क्यों बच रहे हैं?
बिहार में MLC चुनाव कैसे होता है? 5 कैटेगरी की 75 सीट के लिए आम मतदाता नहीं देते वोट
कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर संजय कुमार धरने पर बैठ गए। उनका आरोप था कि काउंटिंग सेंटर में सीसीटीवी कैमरा नहीं है। बिना सीसीटीवी कैमरे के काउंटिंग करवाया जा रहा है। स्नातक निर्वाचन को लेकर 14 टेबल, शिक्षक के लिए सात लगाए गए हैं। जनसुराज के शिक्षक निर्वाचन से प्रत्याशी दिव्या ज्योति ने भी काउंटिंग हाल के अंदर सीसीटीवी नहीं होने को लेकर सवाल उठाये।
संजय सिंह धरने पर बैठे https://t.co/WNtHjcKGo2
जनसुराज प्रत्याशी ने कहा कि एक तो काउंटिंग सेंटर में गंदगी है, ना ही सीसीटीवी कैमरा लगा है। हम चुनाव आयोग को मेल करने जा रहे हैं। अनुज सिंह को काउंटिंग सेंटर के अंदर जाने पर भी रोकने की कोशिश की गई। कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर संजय सिंह धरने पर बैठ गए हैं। 
अनुज सिंह ने मतगणना सेंटर की व्यवस्था पर उठाए सवाल, कहा- शिकायत करने जा रहा हूं https://t.co/ibDGBTj8Gf
कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना प्रक्रिया जिला स्कूल परिसर स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति कैंपस में शुरू हो गई है। मतगणना के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। मतपेटियों को स्ट्रांग रूम से निकालकर वोटों की छंटनी का काम शुरू हो गया है। संबंधित अधिकारी मत पत्रों की छंटनी कर निर्धारित टेबल पर पहुंचाएंगे। इसके बाद वोटों की गिनती शुरू होगी। इस प्रक्रिया में 2 से 3 घंटे लगने की संभावना है।
इस बीच सहायक निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी अंशुल कुमार मतगणना स्थल पर पहुंच कर निर्देश दे रहे हैं। मतगणना स्थल के चारों तरफ सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मतगणना स्थल तक आने की सभी मार्ग को सील किया गया है। सभी मार्ग पर पुलिस बल एवं दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। मतगणना में शामिल अधिकारी एवं पास धारी को ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है।
24 लाख से ज्यादा सालाना पैकेज; कानून बनाने का हक, बिहार में MLC को क्या मिलती हैं सुविधाएं?
पटना स्नातक एमएलसी सीट पर जेडीयू के मौजूदा विधान पार्षद नीरज कुमार और जन सुराज समर्थित अनुज सिंह के बीच मुकाबले पर खास नजर है। अनुज सिंह को मोकामा के विधायक अनंत सिंह का समर्थन मिला है। इसकी वजह से अनंत सिंह को जदयू की सदस्यता भी खोनी पड़ी है। मतगणना से पहले अनुज सिंह ने इस सीट पर 5,000 वोटों से जीत का दावा भी किया था।
मुजफ्फरपुर के तिरहुत स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वोटों की गिनती एमआईटी परिसर में शुरू हो गई है।


#WATCH मुजफ्फरपुर (बिहार): तिरहुत स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वोटों की गिनती एमआईटी परिसर में शुरू होगी। https://t.co/YVVbS12YSC
विधान परिषद का चुनाव साधारण बहुमत से नहीं, बल्कि आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली और एकल संक्रमणीय मत (Single Transferable Vote – STV) के आधार पर होता है।
मतदाता अपने मतपत्र पर अपनी पसंद के अनुसार प्रत्याशियों के नाम पर 1, 2, 3 जैसी वरीयता (Preference) दर्ज करते हैं। सबसे पहले पहली वरीयता (1st Preference) के वोटों की गिनती की जाती है। यदि कोई प्रत्याशी पहली ही गिनती में कुल पड़े वैध वोटों का 50% + 1 वोट प्राप्त कर लेता है, तो उसे तुरंत विजेता घोषित कर दिया जाता है।
यदि पहली वरीयता में कोई उम्मीदवार कोटा हासिल नहीं कर पाता, तो सबसे कम वोट पाने वाले प्रत्याशी को दौड़ से बाहर कर दिया जाता है और उसके मतपत्रों पर दर्ज दूसरी वरीयता (2nd Preference) के वोटों को बाकी बचे उम्मीदवारों में बांट दिया जाता है। यह प्रक्रिया तब तक चलती रहती है, जब तक कोई उम्मीदवार आवश्यक कोटा (50% + 1) हासिल न कर ले।
बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था। इसमें शिक्षकों ने स्नातक वालों को काफी पीछे छोड़ दिया। स्नातक क्षेत्रों में औसत 53.42% और शिक्षक क्षेत्रों में 82.85% मतदान दर्ज किया गया था। सारण (शिक्षक) क्षेत्र में सर्वाधिक (89.05%) वोटिंग हुई। तिरहुत (स्नातक) क्षेत्र में सबसे कम (48.51%) मतदान हुआ।

MLC और MLA में क्या अंतर होता है? चुनाव की प्रक्रिया से लेकर कानूनी हक तक पूरी जानकारी 
सभी निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित प्रमंडलीय मुख्यालय वाले शहर में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। पहले प्रथम वरीयता के मतों की गिनती होगी। उस आधार पर निर्णय नहीं होने की स्थिति में द्वितीय वरीयता के मत गिने जाएंगे। जीत-हार के निर्णय तक यह क्रम आगे बढ़ता रहेगा।
8 बजे से मतगणना की शुरुआत होगी और आशा है कि पहले शिक्षक कोटे की सीटोंं के परिणाम सार्वजनिक हों। कारण यह कि इन सीटों पर मतदाता अपेक्षाकृत कम हैं। हालांकि, मतदान में वे स्नातकों की तुलना में काफी आगे रहे हैं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News