Apple का बड़ा ऐलान, पहली बार MacBook में टचस्क्रीन और OLED डिस्प्ले, जानिए कीमत – AajTak

Feedback
Apple ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है और न्यू MacBook को लॉन्च किया है. इसका नाम MacBook Pro है. मौजूदा मॉडल्स के साथ ही न्यू मॉडल को भी लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने न्यू मॉडल्स के तहत OLED डिस्प्ले और टच स्क्रीन का सपोर्ट दिया है. 
Apple ने न्यू मैकबुक को लॉन्च किया है, जिसमें मुख्य फीचर डिस्प्ले है. Apple ने इसको नाम PROLED XDR डिस्प्ले है. यह OLED टेक्नोलॉजी है और iPad Pro मॉडल्स के साथ देखी जा चुकी है. 
MacBook Pro के साथ मिलने वाले डिस्प्ले के अंदर मैक्सिमम 2000 Nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है. न्यू मैकबुक प्रो के डिस्प्ले पैनल पर अलग-अलग रिफ्रेश रेट्स मिलेगा, जो 10Hz से लेकर 120Hz तक का पैनल मिलता है. साथ ही इसमें P3 और Adobe RGB कलर कवरेज मिलता है. 
पहली बार Mac में टच स्क्रीन डिस्प्ले 
Apple ने पहली बार किसी मैक में टचस्क्रीन डिस्प्ले का सपोर्ट दिया है. ऐसे में यूजर्स ऐप्स ऐप्स और कंटेंट को यूज करने में एक नया एक्सपीरियंस मिलेगा. गौर करने वाली बात ये है कि इसमें पेन सपोर्ट को भी शामिल नहीं किया है. 
यह भी पढ़ें: Apple MacBook में फिर से मिलेगा चमकने वाला लोगो, CEO जॉन टर्नस के पोस्ट से फैन्स हुए खुश
डायनेमिक आइलैंड किया शामिल 
Apple ने डिस्प्ले में एक बड़ा बदलाव नॉच को लेकर किया है. कंपनी ने डायनेमिक आइलैंड दिया है. मैकबुक प्रो में अभी FaceID का सपोर्ट नहीं मिलता है. सुरक्षित तरीके से लॉगइन और आथेंटिकेशन के लिए टच ID ही एक ऑप्शन दिया गया है.
पतला और हल्का बनाने की कोशिश 
Apple ने नए-नए वेरिएंट के डिजाइन में भी स्टैंडर्ड मैकबुक प्रो मॉडल्स के मुकाबले कुछ अपग्रेड्स किए हैं. अब न्यू मैकबुक को चारों तरफ से कुछ मिलीमीटर छोटा किया है. साथ ही वजन को भी पहले के मुकाबले कम किया है. अब न्यू मॉडल 200 ग्राम से 300 ग्राम तक कम हो चुका है. 
थर्मल के डिजाइन में भी बदलाव
Apple ने इंटरनल थर्मल के डिजाइन में भी बदलाव किया है. इससे गर्म हवा की तरफ जाने की बजाय दूसरी दिशा में निकलती है. 
Apple ने न्यू बदलावों के बाद भी पहले की तरह ही M5 Pro और M5 Max चिपसेट के वेरिएंट दिए हैं. मेमोरी और स्टोरेज के भी विकल्प एक समान हैं. कनेक्टिविटी और बैटरी लाइफ में कोई बदलाव नहीं किया है. 
यह भी पढ़ें: Apple ने लॉन्च किया नया MacBook Pro और iMac, कीमत ₹1,74,900 से शुरू, जानें क्या है खास
Apple के न्यू मैकबुक की कीमत 
Apple के न्यू मैकबुक के PROLED XDR रेंज की कीमत 14 इंच के साइज में 349900 रुपये है और इस वेरिएंट के अंदर M5 Pro और M5 Max चिप वेरिएंट मिलता है. 
PROLED XDR के 16 इंच स्क्रीन वाले साइज की कीमत 4,09,900 रुपये रखी है. इस दाम में M5 Pro और M5 Max चिपसेट को सेल किया जाएगा. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News