Prayagraj News: प्रयागराज। पुरानी नियमावली से भर्ती की मांग को लेकर शिक्षा निदेशालय के गेट पर धरना दे रहे प्रतियोगी छात्रों के समर्थन में नवनिर्वाचित इलाहाबाद-झांसी स्नातक एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव और सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल पहुंचे। दोनों नेताओं ने छात्रों के साथ धरने पर बैठकर उनकी मांगों का समर्थन किया। इस अवसर पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि बेरोजगार, किसान और नौजवान समेत हर वर्ग परेशान है। नवनिर्वाचित एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव ने कहा कि जीत का प्रमाणपत्र लेने के बाद वह सीधे छात्रों के बीच आए हैं।
माला पहनने के बजाय उनके संघर्ष में शामिल होना उचित समझा। उन्होंने छात्रों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष में साथ देने का भरोसा दिया। छात्रों के दो गुटों में बंटने पर पाल ने भाजपा पर ‘फूट डालो, राज करो’ की नीति अपनाने का आरोप लगाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, रविंद्र यादव, तारिक सईद अज्जू, जगदीश यादव, सचिन श्रीवास्तव, जीत राज हेला और दिलीप सोनी समेत सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play