अंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218 किमी दूर हिला इलाका – News24 Hindi

Edited By Vijay Jain
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास 5.1 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं.credit – : FILE IMAGE
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास गुरुवार दोपहर भूकंप के तेज झटके दर्ज किए गए. सीस्मोलॉजिकल रिपोर्ट के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई है. भूकंप का मुख्य केंद्र अंडमान के बम्बू फ्लैट से करीब 218 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पश्चिम (NNW) दिशा में स्थित था. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भूकंप के झटके दोपहर करीब 3 बजे के आसपास महसूस किए गए. 5.1 की तीव्रता मध्यम से तेज श्रेणी में आती है, जिससे आसपास के समुद्री क्षेत्र और द्वीपीय इलाकों में कंपन की स्थिति बनी. हालांकि, राहत की बात यह है कि शुरुआती सूचनाओं में किसी बड़े नुकसान या जान-माल की हानि की खबर सामने नहीं आई है.

An earthquake with a magnitude of 5.1 on the Richter Scale hit the Bay of Bengal at 09:12 am (IST) today. https://t.co/k70sVHNMTh
यह भी पढ़ें : दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड से पंजाब-हरियाणा तक महसूस हुए झटके
बंगाल की खाड़ी में भूकंप के झटके महसूस होना कोई पहली बार नहीं है. यहां जमीन के नीचे होने वाली हलचल के चलते समय-समय पर कंपन दर्ज होता रहता है. आंकड़ों पर नजर डालें तो इस साल अप्रैल महीने में भी इलाके में भूकंप आया था. 11 अप्रैल को बंगाल की खाड़ी में 4.2 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया था, जिसका केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर था. गनीमत यह रही कि उस दौरान किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ.
जानकारों के मुताबिक, इस समुद्री क्षेत्र में अमूमन हर महीने ही हल्के-फुल्के झटके दर्ज होते हैं. हालांकि, जब तीव्रता ज्यादा होती है, तो इसका असर केवल समुद्र तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु जैसे तटीय राज्यों तक भी झटके महसूस किए जाते हैं.
भूकंप कितना ताकतवर था, इसे मापने के लिए रिक्टर स्केल का इस्तेमाल किया जाता है. रिक्टर स्केल 1 (सबसे छोटे) से लेकर 10 (सबसे बड़े) की तीव्रता तक के झटकों को मापता है. इसे छोटे-छोटे अंशों में भी आंका जाता है, जैसे कि तीव्रता 5.3 या 0.7 भी हो सकती है.
पैमाने के हिसाब से भूकंप की श्रेणियां इस तरह तय होती हैं
यह भी पढ़ें : 5 घंटे में 3 बार कांपी तिब्बत की धरती, 4 से 4.6 रही भूकंप की तीव्रता; चीन में भी लगे जोरदार झटके
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News