Muzaffarpur News: मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के चमरूआ स्थित एनएच-722 पर गुरुवार को खड़े ट्रैक्टर से ऑटो टकरा गया। हादसे में ऑटो सवार चार यात्री जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से करजा पुलिस ने पारू थाने के ठेमपुर निवासी परमेश्वर राम और जैतपुर थाने के पोखरैरा निवासी राजकिशोर पासवान सहित चारों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से दो घायलों को परिजन निजी अस्पताल ले गए। ट्रैक्टर ट्रॉली पर बिजली का पोल लदा था। ट्रैक्टर रौतनिया विद्युत उपकेंद्र की ओर जा रहा था। इसी दौरान चमरूआ में निजी विद्यालय के गेट के समीप ट्रैक्टर का चक्का पंचर हो गया, जिससे वह बीच सड़क पर रुक गया।
इसी बीच बारिश और अंधेरे के कारण मुजफ्फरपुर की ओर से आ रहे ऑटो ने ट्रैक्टर में ठोकर मार दी। करजा थानेदार राम एकबाल प्रसाद ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली को सड़क किनारे करवा दिया गया है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play