व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग – ABP News

दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को इंडिया गठबंधन की होने वाली रैली को स्थगित करने की मांग को लेकर व्यापारिक संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को पत्र लिखा है. उन्होंने समावादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के प्रमुखों को लिखे पत्र में मांग की है कि रामलीला मैदान में होने वाली रैली को दिवाली के बाद तक स्थगित की जाए. व्यापारियों ने कारोबार और ट्रैफिक के प्रभावित होने की आशंका जताते हुए दोनों नेताओं से हस्तक्षेप करने की अपील भी की है.
फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन और किराना कमेटी दिल्ली ने कहा कि फेसटिवल सीजन में होने वाली इस रैली से कई थोक बाजारों का कारोबार प्रभावित हो सकता है. इस दौरान व्यापारियों को बिक्री में भारी बढ़ोत्तरी की उम्मीद रहती है.
व्यापार संगठनों ने पत्र में की अपील, चेतावनी भी दी
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दोनों संगठनों ने इंडिया ब्लॉक में शामिल समाजवादी पार्टी और टीएमसी के दोनों नेताओं से अपील की है कि वे इस मुद्दे को कांग्रेस नेतृत्व के सामने उठाएं. अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को भेजे गए पत्रों में व्यापारिक संगठनों ने कहा कि धनतेरस से दिवाली के बीच दिल्ली में करीब 25 हजार करोड़ रुपये का कारोबार होता है. उनका दावा है कि सितंबर और अक्टूबर में विरोध प्रदर्शनों, रैलियों और यातायात प्रतिबंधों के कारण पहले ही करीब 3,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो सका है. 

उन्होंने चेतावनी दी है कि शॉपिंग सीजन के पीक टाइम में एक और बड़ी रैली होने की वजह से 10 हजार करोड़ रुपये तक का अतिरिक्त नुकसान हो सकता है. इसका असर न सिर्फ व्यापारियों तक सीमित रहेगा, बल्कि उनके अंतर्गत काम करने वाले मजदूरों, डिलीवरी कर्मचारियों और अन्य लोगों की आजीविका भी प्रभावित हो सकती है, जो व्यापारिक गतिविधियों पर ही निर्भर हैं.
रैली होने से ग्राहकों की आवाजाही और सामानों की आपूर्ति प्रभावित होगी
संगठनों ने कहा कि रामलीला मैदान से पांच किलोमीटर के दायरे में सदर बाजार, खारी बावली और चांदनी चौक समेत करीब 20 बड़े थोक और खुदरा बाजार स्थित हैं. रैली होने से यातायात प्रतिबंध, सड़कें बंद होने और भीड़ बढ़ने की आशंका है. इससे ग्राहकों की आवाजाही और सामानों की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है.
व्यापारियों ने इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व से रैली को दिवाली के बाद तक स्थगित करने की अपील की है. उनका कहना है कि राजनीतिक कार्यक्रमों का आयोजन दोबारा निर्धारित किया जा सकता है, लेकिन साल के सबसे अहम कारोबारी समय में बिक्री का नुकसान व्यापारियों के लिए मुश्किल होगा. 
यह भी पढ़ेंः ‘कोर्ट ने कहा नमाज नहीं पढ़नी है तो नहीं पढ़नी चाहिए’, दिल्ली HC के फैसले पर बोले विनोद बंसल

विजय कुमार बिट्ठल ABP न्यूज में बतौर हिंदी कंसल्टेंट राइटर भूमिका निभा रहे हैं. पिछले 2 सालों से ABP न्यूज में कार्यरत हैं और नेशनल-इंटरनेशनल न्यूज टीम का हिस्सा हैं. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, चुनाव और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरें विशेष रूप से लिखते रहे हैं. ब्रेकिंग न्यूज पर फोकस रखते हैं. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर हमेशा बेहतर करने की कोशिश करते हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 5 सालों का अनुभव है. एबीपी न्यूज से पहले प्रिंट मीडिया में दैनिक जागरण में बतौर सब-एडिटर कार्यरत रहे. माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) के नोएडा कैंपस से मास कम्युनिकेशन में बैचेलर्स डिग्री हासिल की है. संपर्क करें-  Mail ID: vijaybitthal99@gmail.com | LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/vijay-kumar-bitthal-47ab7a1a3/  | X: https://x.com/Vijaybitthal99
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News