Edited By Vijay Jain
देश के कई शहरों में नजर आया चांद, सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रत. (Photo: ANI)
देश भर में आज करवा चौथ का पर्व बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाओं का दिनभर का निर्जला इंतजार अब खत्म हो चुका है. आसमान में शुभ रोहिणी नक्षत्र के बीच बादलों की ओट से जैसे ही चांद का दीदार हुआ, हर तरफ खुशियों का माहौल छा गया. सुहागिनों ने भगवान चंद्रदेव को अर्घ्य देकर अपनी पूजा पूरी की और पति के हाथों पानी पीकर अपना व्रत खोला. उत्तर प्रदेश के लखनऊ समेत कई शहरों में चांद नजर आने के बाद सुहागिन महिलाओं ने अपना व्रत खोला. हिमाचल प्रदेश में भी चांद के नजर आने के बाद व्रत खोला गया. वहीं दिल्ली-एनसीआर में बादलों के बीच चांद छिपा होने की वजह से महिलाएं अभी भी चांद के दीदार का इंतजार कर रही हैं.
हिमाचल प्रदेश में चांद को देख सुहागिनों ने खोला अपना करवा चौथ का व्रत.
#WATCH | Himachal Pradesh: Festive atmosphere at The Ridge in Shimla as married couples gather here to sight the moon and break their fast as they celebrate Karwa Chauth. pic.twitter.com/LVlJjML1Tx
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक ने चांद नजर आने के बाद की करवा चौथ की पूजा.
#WATCH | Lucknow | Uttar Pradesh Deputy Chief Minister Brajesh Pathak and his wife Namrata Pathak perform rituals of Karwa Chauth after sighting the moon. pic.twitter.com/SQBIpxuei7
लखनऊ के बाद गुवाहाटी में चांद नजर आने के बाद करवा चौथ मना रही महिलाओं ने खोला अपना व्रत.
#WATCH | Assam: Moon sighted in Guwahati; women who are celebrating Karwa Chauth break their fast. pic.twitter.com/C0yNZF4BKG
चांद निकलते ही घरों की छतों और सोसायटियों की बालकनियों में महिलाएं सजी-धजी थालियां लेकर पहुंचीं. महिलाओं ने पहले छलनी से दीपक की लौ में चांद को देखा, फिर उसी छलनी से अपने पति का चेहरा देखकर उनकी लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की. इसके बाद पति ने पत्नी को जल पिलाकर और मिठाई खिलाकर व्रत पूरा कराया. कई जगह परिवार के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर परंपरा का निर्वाह किया गया.
#WATCH | Assam | Women in Guwahati participate in the traditional puja rituals, as they celebrate Karwa Chauth. pic.twitter.com/zOoafuBH0B
चांद दिखने के साथ ही सोशल मीडिया पर पूजा और चांद के खूबसूरत वीडियो व तस्वीरें तेजी से शेयर होने लगीं. युवाओं से लेकर बुजुर्ग दंपतियों तक ने इस पर्व को खास अंदाज में मनाया. बाजार और सोसायटियों में सुबह से ही मेंहदी, पारंपरिक परिधानों और सजने-संवरने की जो रौनक थी, वह चांद के स्वागत के साथ अपने चरम पर पहुंच गई.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301