नई दिल्ली, एजेंसी। रूस से कच्चे तेल का आयात अचानक बंद होने से भारतीय तेल शोधन कंपनियों के सामने आपूर्ति संबंधी चुनौती पैदा हो सकती है। इससे वैकल्पिक स्रोतों से तेल खरीदने की होड़ बढ़ने के साथ माल ढुलाई और खरीद लागत पर दबाव पड़ सकता है। वहीं, वेनेजुएला में कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने की सीमित गुंजाइश के कारण भारतीय कंपनियों के लिए सस्ता भारी कच्चा तेल हासिल करना मुश्किल हो सकता है। विश्लेषकों ने यह बात कही है। जिंस बाजार संबंधी जानकारी देने वाली कंपनी केप्लर के अनुसार, रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद भारत के कच्चे तेल आयात में रूस की हिस्सेदारी बढ़ी थी।
हालांकि, माल ढुलाई की ऊंची लागत के कारण रूस से मिलने वाले तेल का मूल्य लाभ पहले के मुकाबले कम हो गया है। इस वजह से भारतीय तेल शोधन कंपनियां पश्चिम एशिया के तेल की ओर अधिक रुख कर रही हैं। वहां से कम दूरी पर माल ढुलाई और प्रतिस्पर्धी लागत के कारण तेल की आपूर्ति एक विकल्प बन रही है।कंपनी ने कहा, ”बड़े पैमाने पर रूसी कच्चे तेल की जगह दूसरे स्रोतों से तेल हासिल करना मूल रूप से आपूर्ति श्रृंखला की चुनौती है, न कि केवल प्रति बैरल अधिक कीमत चुकाने का सवाल।” दुनिया के तीसरे सबसे बड़े तेल उपभोक्ता और प्रमुख आयातकों में शामिल भारत ने 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से तेल खरीदने की रणनीति में बदलाव किया है। इस दौरान छूट पर मिलने वाला रूसी कच्चा तेल भारत के आयात का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया। वहीं, कच्चे तेल की कीमतों, माल ढुलाई दरों और बदलते व्यापार प्रवाह के बीच कंपनियां अपनी लागत को अनुकूल बनाने का प्रयास करती रही हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play