Adityapur News: वेतन वृद्धि समेत अन्य मांगों को लेकर गुरुवार को औद्योगिक क्षेत्र के गम्हरिया स्थित रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड के प्लांट 3/4 के ठेका श्रमिकों ने कंपनी गेट के समक्ष प्रदर्शन किया। इससे कई घंटों तक उत्पादन कार्य प्रभावित रहा। प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों ने ग्रेड के अनुसार नई न्यूनतम मजदूरी दर का भुगतान, ओवरटाइम के लिए दोगुनी राशि और कैंटीन की सुविधा समेत अन्य मांगें रखी। इस अवसर पर बीकेएमएस के जिलाध्यक्ष संजय गोराई अपने यूनियन के सदस्यों के साथ कंपनी गेट पर पहुंच कर मजदूरों को समर्थन दिया। सूचना मिलने पर प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और श्रमिकों से वार्ता कर लिखित आश्वासन दिया।
हालांकि, श्रमिक अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसके बाद जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष तरुण महतो ने प्रबंधन से वार्ता की और श्रमिकों को समझा कर आंदोलन को समाप्त कराया। समझौते के तहत प्रबंधन ने श्रमिकों के कौशल और अनुभव के अनुसार पारदर्शी तरीके से वेतन निर्धारण, कैंटीन सुविधा, राष्ट्रीय पर्व-त्योहारों पर सवैतनिक अवकाश, प्रत्येक माह की 10 तारीख तक वेतन भुगतान तथा ओवरटाइम का दोगुना भुगतान करने का लिखित आश्वासन दिया। प्रदर्शन में काफी संख्या में ठेका श्रमिक शामिल थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play