Chaibasa News: गुवा, संवाददाता। गुवा के नानक नगर में मां लक्ष्मी पूजा के शुभ अवसर पर बुधवार देर शाम विभिन्न रंगारंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय बच्चों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में एंजल ने प्रथम और कृशिका महतो ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, रुद्राज दास ने अपनी विशेष प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। रंगोली प्रतियोगिता में दीपांजलि दास प्रथम, श्रद्धा दास द्वितीय और प्रज्ञा शुभलक्ष्मी बेहरा तृतीय स्थान पर रहीं। ड्राइंग प्रतियोगिता में श्रीयांशी लोहार ने प्रथम, माही दास ने द्वितीय और पद्मा तांती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में जया लोहार विजेता और प्रियंका पुष्टि उपविजेता रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोविंद पाठक, संतोष बेहरा और जगन्नाथ दास उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखरने का अवसर मिलता है। साथ ही, समाज में आपसी मेलजोल और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा मिलता है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play