विजय नगर स्थित आगरा पब्लिक स्कूल में हिंदी और अंग्रेजी लेखन प्रतियोगिता हुई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की लेखन क्षमता निखारना और भाषा के प्रति रुचि बढ़ाना था।
प्रतियोगिता में बच्चों ने सुंदर लिखावट, शब्दों की शुद्धता और लेखन की स्पष्टता पर ध्यान दिया। उन्हें लिखावट सुधारने, शब्द सही लिखने और तय समय में काम पूरा करने का मौका मिला।
शिक्षकों ने बच्चों को अक्षरों की बनावट, शब्दों के सही इस्तेमाल और नियमित अभ्यास के महत्व के बारे में बताया। विद्यार्थियों ने कॉपियों में साफ-सुथरे अक्षरों में लिखा।
प्रतियोगिता में आकाश, भावना, इशिता, वंश और आदि सहित अन्य विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। स्कूल ने बच्चों को नियमित लेखन अभ्यास करने और भाषा संबंधी क्षमताएं बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.