Mau News: मऊ, संवाददाता। चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से जिले में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। गुरुवार सुबह से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी जारी रहने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। रुक-रुककर हो रही बारिश और तेज हवा के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान लुढ़ककर 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। लगातार बारिश से जहां लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है, वहीं शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। सड़कों और गलियों में पानी जमा होने से आवागमन में भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।मौसम
के ताजा आंकड़ों के अनुसार, जिले का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। करीब 23 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा ने ठंड का असर और बढ़ा दिया है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ लगातार हो रही बूंदाबांदी और बारिश से सामान्य गतिविधियां भी प्रभावित हुई हैं। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उधर, बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल तेज हवा और बारिश के कारण जमीन पर गिर गई है। इससे पैदावार प्रभावित होने की आशंका है। वहीं, आलू, लहसुन और सरसों की बुवाई कर चुके किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। खेतों में पानी भरने से नई बोई गई फसलों के सड़ने और खराब होने का खतरा पैदा हो गया है। लगातार बारिश के कारण खेतों में कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता ने किसानों को सलाह दी है कि जिन खेतों में धान की फसल पककर तैयार हो चुकी है, वहां जल्द से जल्द पानी की निकासी की व्यवस्था करें। खेतों में लंबे समय तक पानी जमा रहने से फसल को नुकसान पहुंच सकता है। किसानों को विशेष रूप से निचले खेतों से पानी निकालने और फसलों की नियमित निगरानी करने की सलाह दी गई है, ताकि बारिश से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play