हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेज के रूल हैं बड़े ही चटपटे, 6-6 ओवर का मैच और 6-6 ही होंगे टीम में खिलाड़ी – Hindustan

हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेज टूर्नामेंट को वैसे तो क्रिकेट टूर्नामेंट कहा जाता है, लेकिन असल में यह हाफ क्रिकेट टूर्नामेंट ही है। इसके पीछे की वजह यह है कि आमतौर पर क्रिकेट में मैदान पर 11 खिलाड़ी फील्डिंग साइड से होते हैं, लेकिन हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेज में सिर्फ 6 खिलाड़ी ही फील्ड पर हो सकते हैं। बल्लेबाजी में भी आप इतने ही खिलाड़ियों के साथ उतर सकते हैं। यहां तक कि ओवर भी एक पारी में 6 ही होते हैं। इस तरह के नियम इस टूर्नामेंट में हैं, जिनके बारे में विस्तार से आप जान लीजिए कि यह पारंपरिक क्रिकेट से कितना अलग इवेंट है।

6-6 टीमों और 6-6 ओवर वाले इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें भारत और पाकिस्तान समेत दुनिया भर के कई देशों की टीमें शामिल हैं। 3-3 टीमों के 4 ग्रुप बनाए गए हैं। इंडिया, पाकिस्तान और यूएई एक ही ग्रुप में हैं। ये ग्रुप सी का हिस्सा हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और हॉन्ग कॉन्ग चीन ग्रुप ए में शामिल हैं। ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड की टीम है। वहीं, ग्रुप डी में साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान और ओमान की टीम है। सभी टीमों के दो-दो मैच ग्रुप फेज में होंगे। इसके बाद प्लेट और बॉल सेमीफाइनल मैच होंगे।

हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेज 2026 टूर्नामेंट शुक्रवार 30 अक्टूबर से एक नवंबर तक हॉन्ग कॉन्ग के टिन कॉन्ग रोड रीक्रिएशन ग्राउंड में खेला जाएगा।

हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेज के कुछ खास नियम?

6-6 खिलाड़ियों की टीम होती है

6 खिलाड़ी मैदान पर फील्डिंग साइड से होते हैं

6 बल्लेबाज एक टीम से बल्लेबाजी कर सकते हैं।

6 ओवर एक पारी में होते हैं

6 गेंदों का एक ओवर होता है

विकेटकीपर को छोड़कर बाकी के 5 फील्डर बॉलिंग कराएंगे, जिनमें से एक गेंदबाज 2 ओवर फेंक सकता है, लेकिन लगातार दो ओवर नहीं फेकेंगे

वाइड और नो बॉल पर मिलेगा एक्स्ट्रा रन, नो बॉल के लिए नहीं होगी फ्री हिट

50 रन बनाकर बल्लेबाज रिटायर नॉट आउट लौट सकता है और आखिरी विकेट गिरने के बाद फिर से बल्लेबाजी के लिए जा सकता है

लास्ट विकेट बैटिंग रूल: अगर 6 ओवर होने से पहले 5 विकेट गिर जाते हैं तो आखिरी बल्लेबाज बल्लेबाजी जारी रख सकता है और आखिरी बल्लेबाज सिर्फ रनर का काम करेगा।

अगर रनर रन आउट हो जाता है या ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड के तौर पर आउट होता है तो नॉट आउट वाले आखिरी बल्लेबाज को भी आउट माना जाएगा। इस तरह छठा विकेट गिरने पर पारी समाप्त हो जाएगा।

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर ‘खबर नॉन स्टॉप’ से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट ‘कैच न्यूज’ में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद ‘डेली हंट’ में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। ‘दैनिक जागरण’ की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News