Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गुरुग्राम पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 27 अक्तूबर को कादीपुर एनक्लेव से एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी हुई थी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। अपराध शाखा सेक्टर-10 की टीम ने गुरुवार को अल्पाइन स्कूल के पास से आरोपी सूरज निवासी बांका, बिहार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ गुरुग्राम में चोरी और अन्य मामलों में 14 पुराने मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद कर ली है और आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है। अंबेडकर चौक पर मिला खोया मोबाइल मालिक को सौंपागुरुग्राम।
गुरुग्राम यातायात पुलिस ने अंबेडकर चौक पर तैनात हवलदार जुग्राम और होमगार्ड राय सिंह को ड्यूटी के दौरान एक लावारिस फोन मिला। जवानों ने फोन को सुरक्षित रखा और कॉल आने का इंतजार किया। फोन बजने पर सोहना निवासी रविंद्र से संपर्क हुआ, जिनका यह मोबाइल गिर गया था। रविंद्र के चौक पर पहुंचने और आवश्यक सत्यापन के बाद पुलिसकर्मियों ने उनका फोन लौटा दिया। खोया हुआ मोबाइल पाकर रविंद्र के चेहरे पर मुस्कान लौट आई और उन्होंने पुलिस की सराहना की।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play