Gaya News: 20 दिसंबर तक बकाया राशि जमा करने का मौका, ब्याज की राशि होगी माफ – Hindustan

Gaya News: अनुमंडल कार्यालय, टिकारी के सभाकक्ष में शुक्रवार को अनुमंडल क्षेत्र में संचालित सभी ईंट भट्ठा संचालकों के साथ एसडीएम प्रवीण कुंदन ने बैठक की। इस दौरान खान व भूतत्व विभाग, बिहार सरकार की ओर से अधिसूचित ईंट भट्ठों की बकाया राशि से संबंधित एकमुश्त समाधान योजना (वन टाइम सेटलमेंट स्कीम) की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि बिहार राज्य में वित्तीय वर्ष 2024-25 तक ईंट भट्ठों पर बकाया राशि की वसूली के लिए सरकार ने एकमुश्त समाधान योजना स्वीकृत की है। इसके तहत संबंधित ईंट-भट्ठा संचालकों को नीलाम पत्र वाद के तहत बकाया राशि में ब्याज को छोड़कर शेष मूल बकाया राशि जमा करनी होगी। राशि जमा होने के बाद संबंधित विभागीय पदाधिकारी की ओर से नीलाम पत्र पदाधिकारी को इसकी सूचना दी जाएगी। इसके आधार पर संबंधित नीलाम पत्र वाद के निष्पादन की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। योजना के तहत वन टाइम सेटलमेंट की अवधि 20 दिसंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। बैठक में संचालकों को बताया गया कि एकमुश्त समाधान योजना का लाभ उन्हीं ईंट भट्ठों को मिलेगा, जिनके स्वामित्व की बकाया राशि जमा नहीं करने के कारण 31 अगस्त 2026 तक उनके विरुद्ध खनन पदाधिकारी की ओर से नीलाम पत्र वाद दायर किया जा चुका है।
गाइनलाइन के तहत करें संचालन
ईंट भट्ठा का संचालन विभाग की गाइड लाइन के अनुसार ईट भट्ठा का संचालन करने को कहा गया। नियम का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। प्रदुषण प्रमाण पत्र के बगैर ईंट भट्ठा का संचालन नहीं करने की हिदायत दी गई। बैठक में एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल, खान निरीक्षक मृत्युंजय कुमार, सीओ संजीव कुमार, रितु सोनी, राजस्व अधिकारी धनंजय शर्मा सहित ईंट-भट्ठा संचालक गयादत्त शर्मा, पिंकराज चक्रवर्ती, हरेंद्र कुमार और संजय शर्मा समेत अन्य उपस्थित थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News