Begusarai News: मिलावट के कारोबार पर शिकंजा कसने की कवायद तेज – Hindustan

Begusarai News: लाखो, निज प्रतिनिधि। त्योहारों के मौसम में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ हिन्दुस्तान अखबार की ओर से चलाए जा रहे अभियान ‘मिलावट से जंग’ का असर अब दिखने लगा है। अखबार में लगातार मिलावट से जुड़ी समस्याओं और खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यशैली को लेकर खबरें प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया है। अब मिलावटखोर दुकानदारों पर नकेल कसने की तैयारी की जा रही है। खाद्य सुरक्षा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार से जिले के विभिन्न इलाकों में विशेष छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत बछवाड़ा, बरौनी, तेघड़ा सहित अन्य क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जाएगी।
अभियान के दौरान मिठाई, खोवा, पनीर और अन्य खाद्य सामग्रियों के नमूने लिए जाने की तैयारी है। खाद्य संरक्षा अधिकारी डॉ. संजय कुमार चौधरी ने बताया कि त्योहारों के दौरान मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी। विभाग का उद्देश्य लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। मिलावट करने वाले दुकानदारों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News