यूपी तक
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Mahakumbh Hadsa Updates: प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के मौके पर पहुंची भारी भीड़ के कारण रात करीब दो बजे बड़ा हादसा हो गया. इस दौरान भीड़ की चपेट में आने से 30 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 90 लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आ रही है. इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीएम योगी से बातचीत की है. केंद्र सरकार ने यूपी सरकार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है.
MahaKumbh Mela Death News LIVE: मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज महाकुंभ के संगम क्षेत्र में बुधवार रात करीब दो बजे पवित्र स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के पहुंचने से भगदड़ मच गई. अब इस दुखद हादसे के करीब 16 घंटे बाद इसमें मारे गए लोगों की एक आधिकारिक जानकारी सामने आई है. प्रयागराज के डीएम विजय किरण आनंद और महाकुंभ के DIG वैभव कृष्ण ने इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सारी आधिकारिक जानकारी शेयर की है. DIG वैभव कृष्ण के मुताबिक भगदड़ में 30 श्रद्धालुओं की मौत हुई है. इसमें से 25 मृतकों की पहचान हो चुकी है. 5 लोगों की शिनाख्त होनी बाकी है. यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें.
MahaKumbh Mela Death News LIVE: प्रयागराज के महाकुंभ में मौनी अमावस्या के अमृत स्नान से पहले हुई भगदड़ में मरने वालों की संख्या 25 से ज्यादा है. सूत्रों ने ये जानकारी दी है. इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं. इनका इलाज चल रहा है. यहां क्लिक कर विस्तार से जानें.
Prayagraj News LIVE: महाकुंभ में भगदड़ के बाद CM योगी आदित्यनाथ ने अपना दिल्ली दौरा टाल दिया है. गुरुवार को सीएम योगी चुनाव प्रचार के लिए दिल्ला आने वाले थे. जानकारी के मुताबिक अबू वब लखनऊ से हादसे पर नजर रखेंगे. उनका दिल्ली दौरा शुक्रवार को हो सकता है.
महाकुंभ में मची भगदड़ में कई लोग मारे गए हैं. अभी तक सरकार की तरफ से मृतकों का आंकड़ा जारी नहीं किया गया है. इसी बीच यूपी कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने इस हादसे को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि ऐसी छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती हैं. बता दें कि अब जब उनके बयान का विरोध हुआ तो उन्होंने अपने बयान पर सफाई दी है. उन्होंने कहा है कि उनकी जुबान फिसल गई थी. इस घटना से सभी लोग काफी दुखी हैं.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
कुंभ का यह आयोजन पहले भी कई बार दुखद हादसों का गवाह भी बना है. 1954 से लेकर 2025 तक कुंभ मेले में कई बार भगदड़ मची, जिसमें सैकड़ों लोगों की जान गई. अबतक हुई भगदड़ों की पूरी कहानी यहां क्लिक कर पढ़ें.
महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद सपा चीफ अखिलेश यादव ने लेटेस्ट बयान देते हुए X पर कहा, “महाकुंभ मेला क्षेत्र; प्रयागराज के नगरीय क्षेत्र; जन परिवहन के केंद्रों; प्रयागराज शहर की सीमाओं व विभिन्न शहरों में प्रयागराज की ओर जानेवाले मार्गों को बंद करने से करोड़ों लोग सड़कों पर फंस गए हैं. लाखों वाहनों में करोड़ों लोग दसों किलोमीटर लंबे जाम में फंसे पड़े हैं. सरकार को इसे सामान्य बचाव के स्थान पर शासनिक-प्रशासनिक लापरवाही से जन्मी आपदा मानकर तुरंत सक्रिय हो जाना चाहिए. सूर्यास्त से पहले ही श्रद्धालुओं तक भोजन-पानी की राहत पहुँचनी चाहिए और उनमें ये भरोसा जगाना चाहिए कि सबको सकुशल अपने गंतव्य तक पहुँचाने की व्यवस्था प्रदेश सरकार और केंद्रीय सरकार के द्वारा की जाएगी. जो लापता हैं उन्हें ढूँढकर उनके घरों तक सही सलामत पहुँचाया जाएगा. मृतकों के प्रति श्रद्धा प्रकट करते हुए समस्त समारोह, उत्सवधर्मिता व स्वागत कार्यक्रम रद्द कर देने चाहिए.”
महाकुंभ मेला क्षेत्र; प्रयागराज के नगरीय क्षेत्र; जन परिवहन के केंद्रों; प्रयागराज शहर की सीमाओं व विभिन्न शहरों में प्रयागराज की ओर जानेवाले मार्गों को बंद करने से करोड़ों लोग सड़कों पर फँस गये हैं। लाखों वाहनों में करोड़ों लोग दसों किलोमीटर लंबे जाम में फँसे पड़े हैं। सरकार को… pic.twitter.com/uQ2X1UcWhO
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
महाकुंभ के DIG वैभव कृष्ण ने कहा, “स्नान सुरक्षित तरीके से संपन्न हो रहा है…अखाड़ों ने स्वयं सुबह कहा था कि हमें इस समय भीड़ प्रबंधन पर ध्यान देना चाहिए और उन्होंने स्वेच्छा से कहा था कि वे शाम को अमृत स्नान करेंगे. अखाड़ों से हमें अभूतपूर्व सहयोग मिला है…स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. घायलों का इलाज किया जा रहा है…”
#WATCH प्रयागराज: महाकुंभ के DIG वैभव कृष्ण ने कहा, “स्नान सुरक्षित तरीके से संपन्न हो रहा है…अखाड़ों ने स्वयं सुबह कहा था कि हमें इस समय भीड़ प्रबंधन पर ध्यान देना चाहिए और उन्होंने स्वेच्छा से कहा था कि वे शाम को अमृत स्नान करेंगे। अखाड़ों से हमें अभूतपूर्व सहयोग मिला… pic.twitter.com/X0Avk3KCHc
Mahakumbh Mela Stampede LIVE Updates: महाकुंभ में भगदड़ के बाद अब नागा साधु कर रहे अमृत स्नान, देखिए विहंगम वीडियो.
#WATCH प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: मौनी अमावस्या के अवसर पर अमृत स्नान के लिए नागा साधु त्रिवेणी संगम की ओर बढ़ रहे हैं। pic.twitter.com/anL7Ksas0l
Prayagraj News LIVE: मौनी अमावस्या पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा, “देश के तीनों शंकराचार्य आज यहां पवित्र स्नान करने जा रहे हैं. कल देर रात हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और सभी दुखी हैं लेकिन हमें सतर्क रहना चाहिए कि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो. मैं श्रद्धालुओं से अपील करता हूं कि वे धैर्य रखें और कुंभ क्षेत्र में कहीं भी पवित्र स्नान करें. ऐसा कोई विशेष स्थान नहीं है जहां श्रद्धालु डुबकी लगाने के लिए एकत्र हों…”
#WATCH प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: मौनी अमावस्या पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा, “देश के तीनों शंकराचार्य आज यहां पवित्र स्नान करने जा रहे हैं। कल देर रात हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और सभी दुखी हैं लेकिन हमें सतर्क रहना चाहिए कि भविष्य में ऐसी… pic.twitter.com/cQCWyeimkg
Mahakumbh Updates: मौनी अमावस्या के अवसर पर त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान कर रहे साधु-संतों पर पुष्प वर्षा की गई.
#WATCH प्रयागराज: मौनी अमावस्या के अवसर पर त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान कर रहे साधु-संतों पर पुष्प वर्षा की गई। pic.twitter.com/Dk84OzjnJX
Mahakumbh Mela Stampede LIVE Updates: मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के बाद पंचायती निरंजनी अखाड़े के दिगंबर नागा बाबा चिदानंद पुरी ने कहा, “…आज एक आक्समिक घटना के कारण हमारी (अखाड़ों की) शोभा यात्रा नहीं निकाली जा सकी. अब हम कम संख्या में पवित्र डुबकी लगाने आ रहे हैं.”
#WATCH प्रयागराज: मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के बाद पंचायती निरंजनी अखाड़े के दिगंबर नागा बाबा चिदानंद पुरी ने कहा, “…आज एक आक्समिक घटना के कारण हमारी (अखाड़ों की) शोभा यात्रा नहीं निकाली जा सकी। अब हम कम संख्या में पवित्र डुबकी लगाने आ रहे हैं।” pic.twitter.com/gAxB6UxmR2
Mahakumbh Hadsa LIVE Updates: महाकुंभ हादसे पर समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह ने कहा, “मुख्यमंत्री और जिम्मेदार लोगों को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए. भगदड़ में मृतकों को 1 करोड़ का मुआवजा देना चाहिए. घायलों को मुआवजे के साथ साथ समुचित अच्छा उपचार की व्यवस्था होनी चाहिए. सरकार के पास कोई कमी नहीं है, जब इतना खर्च कर रहे हैं तो मुआवजा देना चाहिए. इनकी सरकार में तो 11 हजार करोड़ खर्च हुए हैं, फिर भी व्यवस्था ठीक नहीं है. हमारी सरकार में एक बार कुंभ का 400 करोड़ और दूसरी बार में 600 करोड़ खर्च हुए थे लेकिन व्यवस्था बहुत अच्छी थी, कोई दिक्कत नहीं आई थी. सरकार ने खूब प्रचार किया था कि अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था होगी, सरकार की व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई.”
Mahakumbh Hadsa LIVE Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज भगदड़ के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी है. पीएम ने कहा, “आज की चुनाव सभा को संबोधित करने से पहले मैं महाकुंभ में जो दुखद हादसा हुआ है, उस हादसे में हमें कुछ लोगों को खोना पड़ा है. कई लोगों को चोटें आई हैं. मैं प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. मैं उत्तर प्रदेश सरकार के साथ निरंतर संपर्क में हूं. करोड़ों श्रद्धालु आज वहां पहुंचे हैं, कुछ समय के लिए स्नान की प्रक्रिया में रुकावट आई थी, लेकिन अब कई घंटों से सुचारू रूप से लोग स्नान कर रहे हैं.”
Kumbh Mela LIVE Updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “महाकुंभ में हुए दुःखद हादसे से अत्यंत व्यथित हूं. इस दुर्घटना में जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें. प्रशासन घायलों को अस्पतालों में उपचार दे रहा है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हूं.”
Mahakumbh Hadsa LIVE Updates: यूपी Tak की ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार रात 10:00 बजे से ही संगम पर लोगों की भीड़ पहुंचने लगी थी. प्रशासन चाहता था कि लोग आएं, स्नान करें और जाएं. लेकिन लोग अमृतस्नान ‘अमृतवेला’ में करने के चलते इकट्ठा होने लगे थे. वहीं, मौनी अमावस्या के पर्व पर अमृत स्नान के लिए हर कोई संगम नोज पर ही स्नान करना चाहता था. ऐसे में लोगों की भीड़ बढ़ने लगी. जो लोग मौनी अमावस्या पर ही स्नान करने के लिए आए थे, वे बैरिकेडिंग के किनारे पॉलिथीन बिछाकर लेटें हुए थे. प्रशासन ने सुबह 5 बजे से शुरू होने वाले विभिन्न अखाड़ों के अमृत स्नान के लिए भी एक पूरा रास्ता रिजर्व किया था. बुधवार सुबह लगभग 1 बजे से भीड़ को जिस रास्ते से स्नान के लिए जाना था, वहां भीड़ क्षमता से अधिक होने लगी. पुलिस प्रशासन इनको चिन्हित बैरिकेडिंग से ही घाट पर जाने और वापस करने की प्लानिंग में था. लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा होकर बेकाबू हो गई कि लगभग 1.45 बजे से 2 बजे के बीच लोग अनियंत्रित होकर बैरिकेडिंग कूदकर संगम जाने लगे. बैरिकेडिंग कूदकर जाने में लोग उन परिवारों पर गिर गए, जो वहां सो रहे थे. इसके बाद लकड़ी की बल्ली टूटी तो भीड़ अचानक लोगो की रौंदकर बढ़ने लगी. हालांकि सूचना मिलने के 5 मिनिट में ही एम्बुलेंस घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए पहुंच गई थी.
Mahakumbh Hadsa LIVE Updates: महाकुंभ भगदड़ हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद है. मैं हताहत हुए श्रद्धालुओं के परिवारजनों के प्रति शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं और ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि घायल हुए सभी श्रद्धालु शीघ्र ही स्वस्थ हों.”
प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद है। मैं हताहत हुए श्रद्धालुओं के परिवारजनों के प्रति शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं और ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि घायल हुए सभी श्रद्धालु शीघ्र ही स्वस्थ हों।
Prayagraj News LIVE: प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान मौनी अमावस्या स्नान पर मची भगदड़ और अव्यवस्था के कारण मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर श्रद्धालुओं की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं. मध्य प्रदेश के रीवा जिले के चाकघाट थाना अंतर्गत यूपी-एमपी बॉर्डर पर हजारों श्रद्धालुओं की गाड़ियों को रोक दिया गया है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने X पर कहा, “प्रयागराज में भीड़ अधिक होने के कारण आज रीवा जिले के चाकघाट थाना अंतर्गत सीमा पर हजारों श्रद्धालुओं के वाहन सीमा पर रुके हुए हैं. हमारे पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने, ठहरने और स्वास्थ्य सेवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कर रहे हैं.” उन्होंने श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील भी की है.
महाकुंभ में मौनी अमावस्या के पावन स्नान के दौरान संगम नोज पर उमड़ी भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में कई लोग घायल हो गए और कई परिवार बिछड़ गए. इस लिंक क्लिक कर तस्वीरों के माध्यम से भगदड़ का हर अपडेट जानिए.
Mahakumbh Mela Stampede LIVE Updates: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के मौनी अमावस्या स्नान पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, लेकिन इसी भीड़ ने संगम नोज पर एक बड़ा हादसा भी देखा. बुधवार देर रात 1 से 2 बजे के बीच भगदड़ मचने से 10 से ज्यादा श्रद्धालुओं की मौत की आशंका जताई जा रही है. इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं. प्रशासन ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन सवाल उठता है कि संगम नोज आखिर इतना महत्वपूर्ण क्यों है, और क्यों हर बार यहां भीड़ बेकाबू हो जाती है. इस लिंक को क्लिक कर जानें आखिर क्या होता है संगम नोज, जहां हुआ बड़ा हादसा.
Mahakumbh Stampede 2025 LIVE: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा, “तीर्थराज प्रयाग में मौनी अमावस्या के अवसर पर हुए हादसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुखद है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं. सरकार से अपील है कि घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था हो. मृतकों की पहचान कर उन्हें उनके परिजनों तक पहुंचाया जाए और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सर्वोपरि रखकर त्वरित इंतजाम किए जाएं ताकि आगे के सभी स्नान सकुशल संपन्न हों. अखाड़ों के शाही स्नान की सदियों पुरानी परंपरा को भी संपन्न कराने का प्रयास किया जाना चाहिए. श्रद्धालुओं से विनती है कि धैर्य और शांति से स्नान-दान संपन्न करें. मां गंगा सबकी रक्षा करें.”
तीर्थराज प्रयाग में मौनी अमावस्या के अवसर पर हुए हादसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुखद है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
सरकार से…
ADVERTISEMENT