'ज्ञानेश कुमार नहीं बच पाएंगे…', गोवा में राहुल गांधी का जोरदार भाषण, केंद्र सरकार को भी घेरा – News24 Hindi

Written By Varsha Sikri
राहुल गांधी ने मडगांव में जनसभा को संबोधित किया. Credit: X (@INCIndia )
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रविवार को मडगांव में पार्टी की ‘गोय राखण यात्रा’ में शामिल हुए. वो कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ दो किलोमीटर पैदल चले. इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को भी संबोधित किया. उन्होंने चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी के आरोप लगाते हुए घेरा. कांग्रेस सांसद ने मोदी सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार वोट चोरी को अंजाम देते हैं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनका समर्थन करते हैं.
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? जानें DU की इस युवा छात्र नेता के बारे में सब कुछ

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय के कटघरे में लाया जायेगा और उन्हें वोट चोरी का खामियाजा भुगतना पड़ेगा. उन्होंने कहा, ”कांग्रेस संविधान की रक्षक है. पीएम मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार जानते हैं कि वो हमसे बचकर नहीं निकल सकते.” कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि पहले भारत की शिक्षा व्यवस्था विश्वस्तरीय हुआ करती थी, लेकिन अब प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पैलेट गन का इस्तेमाल किया जा रहा है.
कांग्रेस की ‘गोय राखण यात्रा’ में राहुल गांधी के साथ AICC के गोवा प्रभारी माणिकराव ठाकरे, सह-प्रभारी डॉ. अंजलि निंबालकर, विधानसभा में विपक्ष के नेता यूरी आलेमाओ और गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश चोडणकर समेत बाकी नेता भी शामिल हुए. आलेमाओ और चोडणकर के नेतृत्व में 22 सितंबर से शुरू की गई 27 दिवसीय ‘गोय राखण यात्रा’ रविवार को संपन्न हुई. ये यात्रा गोवा के सभी 40 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली गई. इसका मकसद 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले जमीनी स्तर पर कांग्रेस की मौजूदगी को मजबूत करना है. कांग्रेस ने कहा कि ‘गोय राखण यात्रा’ राज्य की जमीन, पर्यावरण, सांस्कृतिक विरासत और पहचान की रक्षा के लिए शुरू किया गया आंदोलन है.
ये भी पढ़ें : राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश, INDIA ब्लॉक नेताओं को चाय पर किया इनवाइट
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News