Prayagraj News: रामलीला देख रात में लौटा बेटा, मां ने रस्सी से घोंट दिया गला – Hindustan

Prayagraj News: जिस मां की गोद में बच्चा खुद को सबसे महफूज समझता है, उसी मां ने आवेश में आकर अपने 11 साल के बेटे की जान ले ली। देर रात में रामलीला देखकर घर लौटे बेटे रामसुख के गले में मां ने रस्सी का फंदा कस दिया और उसे बेरहमी से पीटा। बहन संगीता ने भाई को बचाने की कोशिश की, लेकिन मां ने उसे भी जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। शव के दाह संस्कार के बाद बेटी ने रोते हुए पिता को पूरी सच्चाई बता दी। बहरिया पुलिस ने हत्यारोपित को गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया।
बहरिया थाना क्षेत्र के मंसूरपुर निवासी पूर्णमासी करेली में रहकर प्लंबर का काम करता है। जबकि, गांव में पत्नी सोना देवी, 13 वर्षीय बेटी संगीता और 11 वर्षीय बेटा रामसुख रहते थे। रामसुख कक्षा छठवीं का छात्र था। आरेाप है कि 28 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे रामसुख रामलीला देखकर घर लौटा। उसकी मां सोना देवी ने देर से आने का कारण पूछा, तो वह बहस करने लगा। इससे आवेश में आकर सोना देवी ने रामसुख के गले में रस्सी (साड़ी की लैश) का फंदा डालकर कस दिया और उसकी पिटाई करने लगी। बहन संगीता ने भाई को बचाने की कोशिश की, तो उसे भी धमकाकर चुप करा दिया। बेटे की मौत की खबर मिलने पर पूर्णमासी घर आया, तो सोना देवी ने पेट में दर्द होने की वजह से मौत का बहाना बनाया। हालांकि, गले में निशान देख पूर्णमासी ने पुलिस को सूचना देकर पोस्टमॉर्टम कराया। जिससे फांसी के फंदे से मौत की पुष्टि हुई। हालांकि दाह संस्कार के दूसरे दिन शुक्रवार की रात संगीता ने रोते हुए अपने पिता को पूरी घटना बता दी। उसने बताया कि मां ने ही भाई के गले में रस्सी का फंदा कसकर उसकी जान ली थी। बेटी की बात सुनकर पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। थाना प्रभारी मानवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पूर्णमासी की तहरीर पर सोना देवी के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News