IND vs NZ: कितने बजे शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड 5वां T20I मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स – News24 Hindi

Edited By Sanjeet
भारत-न्यूजीलैंड की बीच 1 नवंबर को होगा 5वां T20I मुकाबला (PIC Credit – ANI)
IND vs NZ 5th T20I Match Timing and Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला रविवार, 1 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा. टीम इंडिया सीरीज में 3-1 से आगे है और शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी है. अब आखिरी टी20 मैच में टीम इंडिया जीत दर्ज करके सीरीज का शानदार अंत करना चाहेगी.
वहीं, मेजबान न्यूजीलैंड की टीम अपनी लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. इससे पहले आइए जानते हैं भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20I मुकाबला कितने बजे शुरू होगा और आप इसे कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला रविवार, 1 नवंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें हैमिल्टन के सेडन पार्क में आमने-सामने होंगी.
The series may be sealed, but the job isn’t done yet! 😤

One last showdown stands between India and a 4-1 finish. Can the Men in Blue sign off in style? 🤔

Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 5th T20I TOMORROW, 11:30 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV… pic.twitter.com/6tefzExQ6I
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20I मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी दोपहर 12 बजे टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर उतरेंगे. बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर और मिचेल सैंटनर आमने-सामने होंगे.
भारत में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले 5वें टी20 इंटरनेशनल मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. भारतीय फैंस टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स चैनल के जरिए इस मुकाबले का लाइव प्रसारण देख सकते हैं. इसके अलावा, आप डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फ्री में भारत-न्यूजीलैंड टी20 मुकाबला लाइव देख सकते हैं.
वहीं, मोबाइल, लैपटॉप यूजर्स सोनी लिव (SonyLIV) ऐप और वेबसाइट पर भारत-न्यूजीलैंड 5वें टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. हालांकि, सोनी लिव पर लाइव मैच देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी.
𝐁𝐀𝐏𝐔 𝐇𝐀𝐃 𝐓𝐇𝐄 𝐋𝐀𝐒𝐓 𝐋𝐀𝐔𝐆𝐇! 🤫

Finn Allen went big, but Axar Patel wasn’t having any of it! 💥

Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 5th T20I TOMORROW, 11:30 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV & Sony Vizha.… pic.twitter.com/hoiGyqwVSG
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी IN, संजू सैमसन OUT…न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, ईशान किशन, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, कुमार कुशाग्र, मयंक यादव.
न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, जैकब डफी, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, ब्लेयर टिकनर, मैथ्यू फिशर, डेवोन कॉन्वे.
ये भी पढ़ें- रविंद्र जडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? चेतेश्वर पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी टीम इंडिया में जगह

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News