नवादा के नरहट थाना परिसर में शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने की।
थाना परिसर में एलईडी टीवी लगाकर पुलिस अधिकारियों और जवानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण देखा और उनका संबोधन सुना।
कार्यक्रम में थाने में तैनात एसआई रौशन कुमार, एसआई एजाज अहमद, एसआई प्रशांत कुमार समेत सभी पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
इस दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व और काम को याद किया गया। देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में उनके योगदान पर बात हुई।
पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता, भाईचारे और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने देश की एकता और संप्रभुता के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.