6 साल के बच्चे ने जीती थी Fortuner, अब उसी संस्था के गरबा मंडल को मिले 21 लाख रुपये – AajTak

Feedback
MP News: बुरहानपुर के एक गरबा मंडल ने शरद पूर्णिमा पर आयोजित गरबा प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर 21 लाख रुपये का पुरस्कार जीता है. खास बात यह है कि इसी संस्था के लकी ड्रॉ में कुछ समय पहले शहर के एक 6 साल के बच्चे के नाम पर उसकी दादी ने 50 लाख रुपये की फॉर्च्यूनर कार जीती थी.
यह गरबा प्रतियोगिता खरगोन जिले की झिरनिया तहसील के आभापुरी स्थित श्री सरकार धाम नर नारायण सेवा संस्थान की ओर से आयोजित की गई थी. पुरस्कार जीतने के बाद गरबा मंडल के सदस्य काफी उत्साहित हैं.
शरद पूर्णिमा पर आयोजित हुई थी प्रतियोगिता
संस्था की ओर से हर साल शरद पूर्णिमा पर गरबा प्रतियोगिता आयोजित की जाती है. आयोजकों के मुताबिक, इसका उद्देश्य नई पीढ़ी, खासकर Gen Z को सनातन संस्कृति के प्रति जागरूक करना है.
इस साल प्रतियोगिता में बुरहानपुर के गरबा मंडल ने पहला स्थान हासिल किया. इसके लिए मंडल को 21 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया. विजेताओं का दावा है कि यह देश में आयोजित गरबा प्रतियोगिताओं में सबसे बड़ी पुरस्कार राशि है.
पहले लकी ड्रॉ में जीती थी फॉर्च्युनर
इसी संस्था के लकी ड्रॉ में बुरहानपुर के एक 6 वर्षीय बालक के नाम पर उसकी दादी ने 50 लाख रुपये की फॉर्च्यूनर कार जीती थी. अब इसी संस्था की गरबा प्रतियोगिता में शहर के मंडल को 21 लाख रुपये का पुरस्कार मिला है.
यह भी पढ़ें: 200 रुपये का कूपन खरीदकर 6 साल के बच्चे ने जीत ली 50 लाख की Fortuner 
21 लाख रुपये का पुरस्कार जीतने के बाद गरबा मंडल के सदस्यों में खुशी का माहौल है. उनका कहना है कि इस उपलब्धि से उन्हें सीख मिली है कि टीमवर्क और लगातार मेहनत से सफलता हासिल की जा सकती है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News