Deogarh News: देवघर, कार्यालय संवाददाता। सरदार बल्लव भाई पटेल का नाम हमारे स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी के सबसे बड़े अनुयायी के तौर पर जाना जाता है। लेकिन उनकी भूमिका स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री के रूप में भारतवर्ष के मुख्य संगठनकर्ता के जनक के रूप में भी माना जाता है, क्योंकि उन्होंने पांच सौ से अधिक छोटे-बड़े रियासतों का विलय कर भारतीय गणराज्य का निर्माण किया और अनेकता में एकता की नींव रखी थी जो समग्र संस्कृति का मूल मंत्र है। उक्त बातें देवघर सेंट्रल स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस के उद्घाटन पर विषय प्रवेश पर प्राचार्य ने बतायी। इस अवसर पर बच्चों द्वारा पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था, जिसमें बंधन केशरी के पोस्टर की सभी ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
बच्चों ने भाषण के माध्यम से राष्ट्रीय एकता दिवस पर अपने विचारों से अवगत कराया। मानस राज ने पटेल साहव को शशक्त हिंदुस्तान का निर्माता बताया और कहा कि हम उनके प्रति हमेशा नतमस्तक रहेंगे क्योंकि आज उनके ही बनाये नींव पर आधुनिक हिन्दुस्तान नित नई ऊंचाई को प्राप्त कर रहा है। भारत की मजबूत सेना सभी फ्रंटो पर दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। लक्ष्मी ने सरदार साहब को याद करते हुए कहा कि वह अग्रसोची थे। उन्होंने स्वतंत्रता पूर्व ही भारत के पुनर निर्माण की रूप रेखा तय कर ली थी। हिमांशु ने उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मजबूत इच्छाशक्ति उनकी सबसे बड़ी पूंजी थी। तौफ़ीक़ ने उनको आयरन मेन ऑफ इंडिया क्यों कहा जाता है पर विस्तृत प्रकाश डाला। सन 2014 से प्रत्येक वर्ष 31 अक्टूबर को देश में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया जाता है, जिसका मुख्य कार्यक्रम गुजरात के केवड़िया में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के पास आयोजित होता है। उसमें संपूर्ण भारतवर्ष से लोग हिस्सा लेते हैं। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने अपने देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जोया सरकार, सुभद्रा सिंह व अन्य की प्रमुख भूमिका रही। उक्त सभी बातों की जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार पांडेय ने दी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play